
Dhanbad: जिले के कोविड-19 अस्पताल में बीती रात कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी. मरीज झरिया का रहने वाला था और उसकी उम्र 55 साल थी. मरीज की मौत के बाद यह बात सामने आई कि उसकी मौत ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से हुई है.
जिसपर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि मरीज की मौत ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण हुई है. ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मौत की बात गलत है. साथ ही यह अफवाह फैलाने वालों के खिलाप कार्रवाई करने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें- बिहार में Corona के एक दिन में रिकॉर्ड 2,986 नये केस, कुल संख्या 50 हजार के पार
क्या कहना है उपायुक्त का
धनबाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमा शंकर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है. मरीज की मौत का कारण ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट नहीं है. ये गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई गयी है. मरीज की मौत ज्यादा तबियत खराब होने के कारण हुई है.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कॉविड अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ आलोक विश्वकर्मा से जानकारी ली गयी. उन्होंने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में एक मरीज की मौत ज्यादा तबियत खराब होने के कारण हुई है लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट जैसी कोई घटना नहीं घटी है.
इस संबंध में डीसी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की गलत सूचना का प्रसार एवं प्रचार करना आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 का घोर उल्लंघन है. ऐसी गलत सूचना का प्रसार या प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ओडिशा में बढ़ा Lockdown: 31 अगस्त तक शनिवार, रविवार को बंद रहेगा सबकुछ





I used to be able to find good info from your blog posts.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.