Uncategorized

राजस्थान में धूल भरी आंधी के कारण दिल्ली में छायी धुंध, हवा हुई जहरीली

New Delhi: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज धूल का गुबार छाया हुआ है और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अनुमान व्यक्त किया कि अगले तीन दिन तक यह धुंध छाई रह सकती है. मंत्रालय के अनुसार दिल्ली के ऊपर छायी धूल भरी धुंध के लिये राजस्थान में आयी धूल भरी आंधी मुख्य वजह है. यहां आज हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर से नीचे चली गयी. हवा जहरीली होती जा रहा है और लोगों को सांस लेने में तकलीफें हो सकती हैं.
मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में अगले तीन दिनों तक दिल्ली में यह एेसी ही स्थिति रहने की आशंका व्यक्त की गयी है. मंत्रालय ने इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने को अस्वाभाविक बताते हुये कहा कि इसकी मुख्य वजह राजस्थान में आने वाली धूल भरी आंधी है. उसके कारण दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हवा में मिले धूल कण जमीन से कुछ ऊंचाई पर जमा हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें – सरकारी शराब सिंडिकेटः कैबिनेट के फैसले को पलट कर सहायक उत्पाद आयुक्त को बनाया पपेट, जिला में आयुक्त सिर्फ ओके बटन दबाते हैं (3)
मौसम विशेषज्ञों की राय में इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में तापमान की अधिकता के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधी का असर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में धूल कणों के वायुमंडल में संघनित होने के रूप में दिखता है. इस साल भी दस से 12 जून के बीच राजस्थान की धूल भरी आंधी का रुख दिल्ली की ओर रहा जिसकी वजह से यह स्थिति पैदा हुयी है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से मंत्रालय ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अगले तीन दिन धूल का गुबार बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया है. इसके मद्देनजर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य इकाई के माध्यम से स्थानीय निकायों और निर्माण क्षेत्र से जुड़ी एजेंसियों से लगातार पानी का छिड़काव करने को कहा है जिससे धूल को उड़ने से रोका जा सके. 

इसे भी पढ़ेंः लातेहार डीएसपी के रि‍श्तेदार की डायन बताकर हत्या

दिल्ली के मुख्य सचिव को इस दिशा में सभी संबद्ध एजेंसियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा गया है. इस बीच, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्थिति से निपटने के लिये संबद्ध विभागों के साथ बैठक कर स्थिति से निपटने के लिये वायु प्रदूषण रोधी कदम उठाने को कहा है.  साथ ही लोगों को अधिक समय तक खुले में निकलने से बचने का भी परामर्श जारी किया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button