
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया. मैट्रिक का रिजल्ट जैक के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने जारी किया. इस बार कुल दो लाख 54 हजार 830 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. हजारीबाग का रिजल़्ट 74.75 फीसदी व रांची का 72.93 फीसदी रहा. लातेहार का रिजल़्ट सबसे कम 38.19 फीसदी रहा. शिक्षा मंत्री के जिले कोडरमा का रिजल़्ट 59.88 फीसदी रहा. बता दें कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 3, 400 स्कूल के 4 लाख 28 हजार 389 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.. इस बार के रिजल्ट में 59.48 फीसदी छात्र–सफल हुए. इनमें 61. 79 फीसदी छात्र और 57.29 फीसदी छात्राएं सफल हुईं है. कुल 23 फीसदी छात्र इस बार फर्स्ट डिवीजन, 27 फीसदी छात्र सेकंड डिवीजन और 9 फीसदी छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं. सफल छात्राेेंें में सामाऩ्य वर्ग के44,752, एसटी 51,843, एससी एक लाख दो हजार 526 व ओबीसी एक लाख 487 शामिल हैं.
पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट 10 फीसदी कम
बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट 10 फीसदी कम हुआ है. साल 2017 में हुई मैट्रिक की परीक्षा में 4,63,311 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 67.71% परीक्षार्थी सफल हुए थे. छात्र अपना परिणाम jac.nic.in और jharresults.nic.in पर देख सकते हैं. इससे पूर्व सात जून को इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी हुआ था, लेकिन इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी नहीं किया गया था. साथ ही टॉपर्स का नाम भी घोषित नहीं किया गया था. इस बाबत शिक्षा मंत्री ने जैक से सवाल भी किये थे. जवाब में जैक की ओर से कहा गया था कि स्क्रूटनी के बाद टॉपर्स का नाम जारी कर दिया जायेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




