Uncategorized

महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए सरकार को प्रस्‍ताव भेजेगा झारखंड महिला आयोग

Ranchi : झारखंड राज्‍य महिला आयोग सूबे की महिलाओं को सशक्‍त बनाने और रोजगार देने के लिए एक प्रस्‍ताव तैयार कर रहा है. इसमें सभी 24 जिलों की लगभग ढाई से तीन लाख महिलाओं को जोड़कर फायदा पहुंचाया जायेगा. महिला आयोग की अध्‍यक्ष कल्‍याणी शरण ने बताया कि आयोग सखी मंडल, आयोग सखी संगीनी, आयोग नारी तंत्र, आयोग नारी शक्ति और आयोग सखी सहेली के नाम से अलग-अलग महिला समूह बनाया जायेगा. इसके लिए अलग-अलग जिले में महिलाओं की डायरेक्‍ट्री तैयार की जाएगी.

महिला अध्‍यक्ष ने बताया कि राज्‍य के हर जिले में 50 संयोजक बनाये जायेंगे. यह संयोजक उस जिले में प्रखंडवार और पंचायतवार महिला समूह तैयार करेगी. इन सभी को सिलाई-कढ़ाई, अचार-पापड़ बनाने जैसी ट्रैनिंग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- पॉलिटेक्निक मामला : SBTE ने छात्रों को जारी किये थे फर्जी सर्टिफिकेट, नामांकन के दौरान भी प्राइवेट कॉलेज का बताया था सरकारी नाम

महिलाओं से जुड़े मामलों के त्‍वरित निष्‍पादन के लिए महिला आयोग को सुझाव

इधर प्रिंस अजमानी के नेतृत्‍व में छह सदस्‍यीय टीम ने महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, सक्रिय सदस्य आरती राणा और अपर सचिव चंद्रशेखर झा से की. उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों के त्‍वरित निष्‍पादन के लिए जरूरी सुझाव दिया ताकि समाज में बढ़ते परिवार, महिला और पुरूष दंपत्तियों के विवाद और फैलते अस्थिरता का समाधान हो सके. साथ ही महिलाओं को धोखा और झांसा देकर धर्मांतरण पर रोक लग सके. प्रिंस अजमानी ने बताया कि महिला आयोग सुझावों पर अमल करती है तो कोर्ट और पुलिसिया हस्तक्षेप से जल्दी विवादों का निपटारा हो सकेगा.

महिला आयोग अध्‍यक्ष कल्‍याणी शरण ने टीम के सुझाव को सराहा

प्रिंस अजमानी की टीम ने महिला आयोग के लिए 11 सदस्य टीम गठन करने का सुझाव दिया है, जो पारिवारिक और महिलाओं से जुड़े मामलों के त्‍वरित निष्‍पादन के लिए सहयोग करेगा. इस टीम में समाज, संगठन और अपराध संबंधित कानूनी सलाहकार व प्रशानिक ओहदे के सदस्य रहेंगे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button