
New Delhi: राजस्थान में ऑडियो क्लिप मामले की भाजपा द्वारा CBI जांच की मांग की गयी है. इसे लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने खुलकर स्वीकार कर लिया कि उसने अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के दरवाजे आज भी पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और बागी विधायकों के लिए खुले हैं.
इसे भी पढ़ें- राज्य में Corona से 48वीं मौत, सांसद पुत्र के ड्राइवर की गयी जान
भाजपा के संरक्षण में हरियाणा में क्यों बैठे हैं पायलट
उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के प्रयासों का खुला खेल पिछले कुछ दिनों से जाहिर हो रहा था. आज भाजपा ने स्वीकार कर लिया कि खरीद-फरोख्त हुई, लोकतंत्र की हत्या हुई और संविधान को कुचला गया. उन्हें आपत्ति सिर्फ इस बात की है कि जब यह सब हो रहा था तो रिकॉर्डिंग क्यों हुई?’’ उन्होंने दावा किया कि यह भी स्पष्ट हो गया है कि चोर डरा हुआ है. चोर को पता है कि इस प्रकरण में कई बड़े नेता फंसने वाले हैं.
खेड़ा ने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार है कि जांच की एक सरकारी प्रक्रिया को रोकने के लिए भाजपा खुलकर सामने आई और मानेसर के एक होटल में मौजूद कांग्रेस के विधायकों की आवाज के नमूने नहीं लेने दिया गया. उन्होंने सवाल किया कि पायलट जी, एक तरफ अदालत में आप साबित कर रहे हैं कि आप कांग्रेस का हिस्सा हैं और दूसरी तरफ आप भाजपा के संरक्षण में हरियाणा में क्यों बैठे हैं?’’
इसे भी पढ़ें- एमपी में दिखेगा सचिन पायलट की बगावत का असर, सिंधिया को होगा फायदा
बीजेपी की जाल में फंसे नजर आ रहे पायलट
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने खुले मन से पायलट जी और उन विधायकों के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं जो भाजपा की जाल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि राजस्थान में सरकार गिराने एवं पार्टी तोड़ने का प्रयास करने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने शनिवार को इस घटनाक्रम को झूठ और फरेब की कथा करार दिया.
पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सारा षड्यंत्र उन्हीं (कांग्रेस) के घर में रचा जा रहा था. संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर फोन टैंपिंग किये जाने सहित विभिन्न प्रकरण की CBI से जांच करायी जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- देश में एक दिन में कोरोना के करीब 35 हजार नये केस, 671 की मौत
फोन टैपिंग समेत पूरे मामले की हो CBI जांच
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘ राजस्थान में कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी हम देख रहे हैं. षड्यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, यह उसका मिश्रण है.’’ उन्होंने कहा कि कुछ ऑडियो टेप के माध्यम से आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसमें कोई तथ्य नहीं है बल्कि सारा षड्यंत्र उन्हीं के घर में रचा जा रहा था.
पात्रा ने सवाल किया कि क्या राजस्थान में फोन टैपिंग की जा रही थी और क्या यह आधिकारिक स्तर पर की जा रही थी. क्या मानक प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन हुआ ? क्या फोन टैपिंग इत्यादि की गयी? क्या सभी राजनीतिक पार्टी के सभी लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है? इसे लेकर सीबीआइ द्वारा तत्काल जांच होनी चाहिए.





578526 97523hello good web site i will definaely come back and see once again. 624776