Main SliderNational

राजस्थान के सियासी ड्रामे में कूदे सिंधिया, कहा- दोस्त पायलट को सता रहे सीएम गहलोत

Bhopal: राजस्थान में जारी सियासी घमासान में ‘माहाराज’ की एंट्री हो गई है. सचिन पायलट के पुराने साथी और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अब उनके समर्थन में उतर आए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट किया है. इसके अलावे उन्होंने सीएम गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है.

सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे ये बहुत दुखी करता है कि मेरे पुराने सहयोगी सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के द्वारा साइडलाइन कर दिया गया है और उन्हें सताया जा रहा है. कांग्रेस में योग्यता और प्रतिभा का महत्व नहीं है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस ट्वीट के कई सियासी मायने लगाए जा रहे हैं.

सिंधिया और पायलट हैं मित्र

दरअसल, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में अच्छी दोस्ती है. सिंधिया ने बीजेपी ज्वाइन करने से पहले भी सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की थी. बीजेपी में शामिल होने के बाद भी उन्होंने एमपी के छात्रों की मदद के लिए सचिन पायलट को फोन किया था. कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया और पायलट की जोड़ी की चर्चा खूब होती थी.

सिंधिया के ट्वीट के मायने

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर सचिन पायलट ने भी दुख व्यक्त किया था और पार्टी पर सवाल खड़ा किया था. ऐसे में सिंधिया के ट्वीट के मायने निकाले जा रहे हैं, क्या अंदरखाने में कोई खिचड़ी पक रही है, क्योंकि राजस्थान में 2 दिन के सियासी ड्रामे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पायलट को समर्थन दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button