Uncategorized

लातेहार : वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डाला, एक गिरफ्तार, दो को नोटिस

Latehar : वाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट डालने के आरोप में बालूमाथ पुलिस ने बालूमाथ के चेटुवाग गांव के लेदवा गंझू के बेटे बबलू गंझु को गिरफ्तार कर लिया है. उसने बालूमाथ ब्रेकिंग न्यूज नाम के वाट्सएप ग्रुप में मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति के बारे में आपत्ति जनक बातें पोस्ट की थी. जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गयी. जिसके बाद सहायक पुलिस अधिक्षक श्री झा ने एक टीम का गठन किया और बबलू को गिरफ्तार कर लिया. सात ही आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया.

इसे भी पढ़ें- बोकारो : बालीडीह के कनारी पंचायत में डबल मर्डर, अपराधियों ने युवकों का काटा पैर, आंख भी फोड़ा

ग्रुप एडमिन को भी नोटिस

जांच में ग्रुप के दो एडमिन का पता चला. उसमें से ग्रुप बनाने वाला पहला एडमिन चेटुवाग का ही अरुण यादव नाम का व्यक्ति है. उसने ही दूसरे व्यक्ति को जानकारी दिए बीना एडमिन बना दिया था. पुलिस ने दोनों को कानूनी नोटिस जारी किया है. दोनों एडमिन पर भी कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी हो चुकी है. इस संबध में बालूमाथ थाना में धरा 153 ए /295 ए/298 /34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- न्यूज विंग की बात हुई सच : भाजपा सांसदों के प्रति लोगों में बढ़ी है नाराजगी , झारखंड के पांच सांसदों से जनता नाराज

सहायक पुलिस ने दी चेतावनी

सहायक पुलिस ने चेतावनी दी है कि अब अगर किसी भी ग्रुप में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने ,एक दूसरे की भावना को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट की शिकायत मिली तो पोस्ट करने वाले, उसे लाइक करने वाले के साथ सम्बंधित ग्रुप के एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वाट्सएप ग्रुप चला रहे एडमिन ऐसे तत्वों को तत्काल ग्रुप से बाहर करें. पोस्ट करने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को खुद दें. जांच टीम में सहायक पुलिस कप्तान के अतिरिक्त एसडीपीओ अजित कुमार पुनि मोहन पांडेय संजय चन्द्र उरांव सहित कई जवान शामिल थे. उधर जिले के पुलिस कप्तान ने भी सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. सचेत किया है कि हर पोस्ट पर पुलिस की नजर है. बबलू गंझू की गिरफ्तारी के बाद सभी ग्रुप में हड़कंप देखा जा रहा है. यह बात भी सही है की कुछ लोगों ने सोशल मीडिया को मजाक बना कर रख दिया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button