Uncategorized

बोकारो के उपरघाट जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Bokaro : बोकारो जिले के अति उग्रवाद प्रभावित इलाका उपरघाट के कडरूखुटा गांव के घने जंगलों में सर्च के दौरान बोकारो पुलिस को भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है. पेंक नारायणपुर थाना पुलिस सुबह से इलाके में सर्च कर रही थी, इसी दौरान जंगल मे छुपा कर रखे गए 391 जिलेटिन और 65 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर मिला. जिले के एसपी कार्तिक एस ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पुलिस को भारी सफलता मिली है, विस्फोटक उपरघाट इलाके में सक्रिय माओवादी दस्ता के रणविजय की ओर से रखा गया है, पुलिस को इलाके में दस्ता के होने की सूचना थी, जिसके बाद पुलिस पूरी तैयारी की साथ जंगल मे गई थी. वहां माओवादी नहीं मिले, लेकिन उनका विस्फोटक हाथ लग गया.

इसे भी पढ़ेंः क्या “इस बार बेदाग सरकार” कहने वाली रघुवर सरकार ने भी राजबाला वर्मा को बचाने का काम किया

इसे भी पढ़ेंः 26 दिसंबर को राजबाला वर्मा पर कार्रवाई के लिए सरयू राय ने लिखा था सीएम को पत्र, नहीं हुई कोई कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button