Uncategorized

हजारीबाग के झंडा चौक पर दो गुटों के बीच पथराव, क्षेत्र में कैंप कर रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग के झंडा चौक पर गुरुवार रात दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ. इस पथराव में कई लोग चोटिल हो गये. पथराव की वजह आपसी विवाद है. विवाद तब शुरु हुआ जब मंगलवार को एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के युवक को पीट दिया. इसका बदला लेते हुए बुधवार को दूसरे गुट के लोगों ने पहले गुट के युवक को पीट दिया. इसी मामले में गुरुवार को पहले गुट के लोग सदर थाने में एफआइआर दर्ज करा कर लौट रहे थे तभी रात लगभग नौ बजे दोनों गुटों में झड़प के बाद पथराव हो गया.

हजारीबाग के झंडा चौक पर दो गुटों के बीच पथराव, क्षेत्र में कैंप कर रही पुलिस

इसे भी पढ़ेंःपुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोबरा बटालियन का जवान शहीद, एक घायल

कैंप कर रही है पुलिस

पथराव की सूचना मिलते ही डीसी और एसपी के साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर मामला शांत कराया. घटना के बाद से क्षेत्र के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं. घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर झंडा चौक और उसके आसपास के इलाके में फोर्स की तैनाती कर दी है. वहीं शहर भर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है. पुलिस के सीनियर अधिकारी झंडा चौक पर कैंप कर रहे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button