Uncategorized

अमित शाह ने की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात, 2019 का चुनाव मिल कर लड़ने का भरोसा

Mumbai :  अमित शाह बुधवार  शाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने उनके निवास मातोश्री पहुंचे. इससे पूर्व शाह ने यहां भरोसा जताया कि भाजपा व शिवसेना अगला लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी.   इस मुुलाकात  को  काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि गठबंधन सहयोगी दोनों दलों के संबंधों में पिछले कुछ समय से खटास आयी है.  शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे. गुरुवार को शाह चंडीगढ़ जाएंगे. जहां वह बादल और उनके बेटे तथा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से मुलाकात करेंगे. भाजपा अध्यक्ष के मुंबई और चंडीगढ़ दौरे के अलावा उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में सात जून को राजग के सभी सहयोगियों के लिए भव्य भोज का आयोजन करने का निर्देश दिया है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री पासवान तथा उपेन्द्र कुशवाहा हिस्सा लेंगे. पार्टी के एक नेता ने कहा कि भाजपा के महासचिव और पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राज्य भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय और राजग के अन्य सहयोगी अरुण कुमार भी समारोह में हिस्सा लेंगे. रात्रि भोज में शामिल होने के लिए राजग के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और बिहार के सांसदों को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि इससे पूर्व शिवसेना ने 2019 का चुनाव अकेले लड़ने की बात कही थी.

इसे भी पढ़ें   : मुंबई हवाई अड्डे ने इतिहास रचा, विमानों ने 1,000 से अधिक उड़ान भरी और लैंड किया  

अमित शाह   संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत वीवीआईपी लोगों से मिल रहे हैं

अमित शाह इन दिनों पार्टी के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत वीवीआईपी लोगों से मिल रहे हैं.  इसी क्रम में वे  शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे  से मिलने उनके निवास मातोश्री आये. राजनीतिक गलियारों में अमित शाह व उद्धव ठाकरे की मुलाकात भाजपा की तरफ से रिश्तों को बेहतर बनाने के तौर पर देखी जा रही है. हालांकि कहा जा रहा है कि  शिवसेना इसके लिए राजी नहीं है. इससे पहले शाह माधुरी दीक्षित और रतन टाटा से मिले.   जानकारी के अनुसार अमित शाह लता मंगेशकर से भी मिलना चाहते थे, लेकिन लता ने खराब सेहत का हवाला देते हुए मुलाकात से इनकार कर दिया था. जानकारी के अनुसार  लता ने भाजपा नेताओं से फोन कर कहा कि अमित शाह अगली बार जब मुंबई आयेंगे, तब निश्चित ही वह उनसे मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें  :  इशरत जहां एनकाउंटर मामला : वंजारा ने कहा-सीबीआई मोदी और शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी

 मोदी पूरी दुनिया में घूम रहे हैं, शाह पूरे देश में घूम रहे हैं

शिवसेना के मुखपञ सामना में बुधवार को लिखे गये संपादकीय में का गया है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए हैं, किसान सड़क पर हैं,  इसके बावजूद भाजपा चुनाव जीतना चाहती है.  जिस तरह भाजपा ने साम,  दाम, दंड, भेद के जरिए पालघर का चुनाव जीता,  उसी तरह भाजपा किसानों की हड़ताल को खत्म करना चाहती है.  चुनाव जीतने की शाह की जिद को हम सलाम करते हैं. इसी संपादकीय में कहा गया कि एक ओर जहां मोदी पूरी दुनिया में घूम रहे हैं, वहीं शाह पूरे देश में घूम रहे हैं.  भाजपा को उपचुनावों में हार मिली है, क्या इसलिए अब उसने सहयोगी पार्टियों से मिलना शुरू कर दिया है.  भले ही अब वह करीब आने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है.  तेलेगु देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू एनडीए छोड़ गये.  उधर जदयू चीफ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अलग बयान दे रहे हैं.  भाजपा का जनता से संपर्क लगातार टूटता जा रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button