
Latehar : लातेहार जिले के मंडल डैम के निर्माण की स्थिति की जानकारी लेने शनिवार को जल संसाधन विभाग के केन्द्रीय सचिव यूपी सिंह एवं राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी समेत केन्द्र एवं राज्य के आलाधिकारी मंडल गांव पहुंचे. जहां से पूरी टीम मंडल डैम परियोजना स्थल पहुंची. इस दौरान यूपी सिंह एवं मुख्य सचिव ने डैम के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. साथ ही परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद केन्द्रीय सचिव एवं मुख्य सचिव ने बताया कि मंडल डैम परियोजना को पूरा करने के लिए लिए केन्द्र सरकार ने 1627 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया है.
1627 करोड़ की राशि से पूर्ण होगी मंडल डैम परियोजना
Latehar : लातेहार जिले के मंडल डैम के निर्माण की स्थिति की जानकारी लेने शनिवार को जल संसाधन विभाग के केन्द्रीय सचिव यूपी सिंह एवं राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी समेत केन्द्र एवं राज्य के आलाधिकारी मंडल गांव पहुंचे. जहां से पूरी टीम मंडल डैम परियोजना स्थल पहुंची. इस दौरान यूपी सिंह एवं मुख्य सचिव ने डैम के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. साथ ही परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद केन्द्रीय सचिव एवं मुख्य सचिव ने बताया कि मंडल डैम परियोजना को पूरा करने के लिए लिए केन्द्र सरकार ने 1627 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया है. जिसमें 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार एवं 40 प्रतिशत राज्य सरकार को देना है. उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा जताई जा रही आपत्ति को जल्द ही सरकार स्तर पर समाधान कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – बंगाल में मौत का खेल बदस्तूर जारी, फिर से बीजेपी कार्यकर्ता की पोल से लटकी मिली लाश
वन विभाग को आपत्ति निराकरण के लिए 6 सौ करोड़ की राशि हस्तांरित की जाएगी
साथ वन विभाग को आपत्ति निराकरण को लेकर 6 सौ करोड़ की राशि हस्तांरित की जाएगी. डैम निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद तकरीबन 1 लाख 11 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. डैम परियोजना के शुरू होने पर बिहार एवं झारखंड के क्षेत्र विकसित होंगे. मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि पहले परियोजना के अंतर्गत 367 मीटर की उंचाई तक पानी संग्रहण करने की योजना थी, लेकिन परियोजना में परिर्वतन करते हुए इसे घटाते हुए 341 मीटर की गई. इसी के आधार पर डूब क्षेत्र का आंकलन कर सर्वे किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों एवं गांव में रहने वाले परिवारों का सर्वे करने का निर्देश दिया.
मौके पर अपर मुख्य सचिव डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग अरुण कुमार सिंह, एडीजी आरके मल्लिक, भू-राजस्व सचिव कमल किशोर सोन, आयुक्त राजीव अरुण एक्का, डीआईजी विपुल शुक्ला, उपायुक्त राजीव कुमार,गढ़वा उपायुक्त नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद, गढ़वा पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, वन विभाग के निदेशक समेत कई पुलिस एवं प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – नक्सलियों के हस्तक्षेप के कारण रुका था मंडल डैम का काम : एस मसूद हुसैन
15 जून से दूसरे चरण का आरंभ हो सकता है काम
डैम मंडल परियोजना को गति देने को लेकर मंडल डैम का निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के केन्द्रीय सचिव यूपी सिंह एवं राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने सीआरपीएफ कैंप परिसर में प्रशासनिक, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में केन्द्रीय सचिव यूपी सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की सोच है कि मंडल डैम परियोजना हर हाल में पूरा हो, जिसके लिए विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें. उन्होंने कहा कि मंडल डैम का प्रथम चरण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है. जिसके तहत डैम की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी. द्वितीय चरण का कार्य 15 जून से आरंभ होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें – हां गोमिया में हुआ भीतरघात, क्या पार्टी करेगी कार्रवाई
डैम से विस्थापित होने वाले गांव का सर्वे करने का निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को डैम से विस्थापित होने वाले गांव का सर्वे करने एवं गांव से विस्थापित होने वाले परिवार की सूची बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को पुनर्वास की नीति के तहत बसाया जाएगा. उन्होंने बताया कि डैम की उंचाई कम किया गया है, ताकि पलामू टाइगर रिर्जव की जमीन इससे कम प्रभावित हो. इस दौरान उन्होंने विस्थापितों के विकास के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.
विस्थापित होने वाले सभी ग्रामीणों को पैकेज के तहत लाभ दिया जाये : सीएस
मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि मंडल डैम परियोजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. इसे पूरा करने के लिए सरकार कृत्तसंकल्प है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्थापित होने वाले सभी ग्रामीणों को पैकेज के तहत लाभ दिया जाए. बैठक में श्री त्रिपाठी ने वन विभाग के अधिकारियों को भी फोरेस्ट क्षेत्र के अंतर्गत जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द देने की बात कही. बैठक के दौरान नक्सली गतिविधि पर भी चर्चा की गई. जिस पर श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर गांव के विकास के लिए कार्य करने को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान लातेहार एवं गढ़वा उपायुक्त से भी मंडल डैम परियोजना की जानकारी ली गयी. साथ ही परियोजना को ससमय पूरा करने में आ रही समस्या को जल्द हल करने की बात कही. बैठक में सड़क निर्माण समेत गांव के विकास के लिए समुचित योजना चलाने को लेकर भी निर्देशित किया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




