
News Wing Team
Ranchi: सालों पहले रांची शांति और अपने मौसमी मिजाज के लिए जाना जाता था. लेकिन आज-कल रांची हादसों के लिए जाना जा रहा है. यहां के सभी मुख्य सड़कों पर मुंह बाए गढ्ढे 24 घंटे किसी ना किसी को निगलने के लिए तैयार हैं. आप रोजाना बच रहे हैं, हो सकता है कि आपकी किस्मत अच्छी हो. रोज ही आपकी किस्मत अच्छी होगी, ऐसी दुआ करने वाले की उम्र लंबी हो, लेकिन दुआ का असर होता रहेगा, इसकी गारंटी नहीं है. बहरहाल न्यूज विंग आपको सतर्क करता है कि आप अपनी हिफाजत के लिए चौकन्ना रहें. ड्राइविंग ठीक से करें. क्योंकि मौत का इंतजार कर रहे इन मुंह बाए गढ्ढों पर कम-से-कम प्रशासन और सरकार की नजर तो नहीं है, अगर होती तो इनके मुंह कब के बंद कर दिए जाते. गौर करने वाली बात ये भी है कि आखिर इन गढ्ढों पर प्रशासन या सरकार की नजर क्यों नहीं है. जबकि यहां सीएम से लेकर तमाम मंत्री, वीवीआईपी और सीनियर ब्यूरोक्रैट मौजूद हैं.
कुछ ऐसे ही पुराने और बड़े गढ्ढे जो सड़क के बीचों-बीच आपको हादसों का गवाह बनाने के लिए राह तक रहे हैं, उनका पता-ठिकाना न्यूज विंग आपको बताने जा रहा है. इन रास्तों पर जरा संभल कर चलें.
इसे भी पढ़ें – 13 सालों में 25,295 लाख की 171 ग्रामीण सड़क परियोजनायें ड्रॉप
अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक सड़क की स्थिति हुई जर्जर

पथनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क की हालत मानसून आने से पहले ही दयनीय हो गई है. अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक की लंबाई करीब 10 किमी तक है. लेकिन इस रास्ते में ऐसे कई बड़े-बड़े गड्डे है जो दुर्घटना को बढ़ावा दे रहे है. इसमें पीपरा टोली, दीपा टोली, चप्पू टोली के पास की स्थिति काफी जर्जर है.
इसे भी पढ़ें – हां गोमिया में हुआ भीतरघात, क्या पार्टी करेगी कार्रवाई

क्या कहते हैं इलाके के लोग
रोड की इस हालत पर लोग भी काफी गुस्से में हैं. उनका कहना है कि वह राहगीरों के लिए परेशानी उत्पन्न करते हैं. लेकिन इलाके के पार्षद या विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है. लोगों ने कहा कि पहले वार्ड पार्षद द्वारा इन इलाकों के सड़कों पर ध्यान रखा जाता था. लेकिन नए परिसीमन के बाद इलाके का कोई पार्षद इन सड़कों की स्थिति को देखने तक नहीं आता है.

अरगोड़ा का पीपा टोली में भी सड़क पर गड्ढे भरे हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती ही है. जबकि रात के वक्त यह सड़क बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – बीजेपी में फिलहाल किसी तरह का सर्वे नहीं हुआ है, बिना बात पार्टी का दुष्प्रचार ना करे मीडियाः शाहनवाज हुसैन
गड्ढों से भरा है रोड

मेन रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से अशोक नगर गेट नंबर 1 तक कुल 6 गड्डे हैं. जो बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं. इसी तरह सुरेन्द्र नाथ स्कूल से लेकर स्टेशन रोड का इलाका, जहां तीन जानलेवा गड्ढे हैं. इसमें दो गड्ढे तो इतने दिलचस्प हैं, जो सुरंग की तरह हैं. जिसमें चूहों ने अपना घर बना रखा है और दिनदहाड़े चहलकदमी भी करते हैं.
खतरनाक हैं ये गड्डे

इसके अलावा कांटा टोली चौक के पास श्री शंकर विजय शो मिल के पास सड़क के आधे हिस्से में कई महीनों से गड्ढे मौजूद हैं. जहां कई दुर्घटनायें भी हो चुकी हैं. इसके बाद पिछले दो महीने से वहां बैरिकेड लगाया गया है. स्टेशन रोड के मुंडा चौक के पास भी सड़क के आधे हिस्से में गड्ढे मौजूद हैं जिसपर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है.
लालपुर में भी हैं गड्ढे

लालपुर चौक से कोकर चौक के बीच सड़क पर गड्ढा मौजूद है. लोगों ने बताया कि हर रोज दो-तीन एक्सीडेंट होते हैं कि गडढे की वजह से. इन गड्ढों से बचने के कारण जाम भी लगती है.
बरियातु की जानलेवा सड़क

बरियातू रोड में वन बंधु परिषद के सामने सड़क का यह गड्ढा वाहनों को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए काफी है. करीब दो फीट गहरे गड्ढे की वजह से दुर्घटना होने पर किसी की भी जान जा सकती है. दो पहिया वाहन के पलटने का खतरा हर वक्त बना रहता है.
इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर रामविलास और मनसुख ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
सर्कुलर रोड का हाल

सर्कुलर रोड में रेमंड शो रूम के सामने सड़क का यह गड्ढा चार पहिया वाहनों का एलाईनमेंट खराब करने और बाईक की रीम टेढ़ा करने के लिए काफी है.
स्टेशन रोड पर भी हैं कई गड्ढे

रांची के स्टेशन रोड का हाल भी किसी से छुपा नहीं है. एक तो व्यस्त रोड उपर से उसमें गड्ढों का होना बताता है कि किस तरह से प3शासन लापरवाह है. चूंकि सड़क के गड्ढे बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं. लोग भी काफी परेशान हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




