
Ranchi: मुंबई में फंसे करीब 180 मजदूरों के घर लौटने में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेशनल लॉ कॉलेज, बेंगलुरु के पूर्ववर्ती छात्रों को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा है कि कोरोना से संघर्ष में उनके जैसे सक्षम सहयोगियों का आगे आना काबिले तारीफ है.
पूर्ववर्ती छात्रों के अलावा इन मजदूरों की घर वापसी में लगे झारखंड और महाराष्ट्र के अधिकारियों के प्रयासों की भी सीएम ने सराहना की है. सीएम के मुताबिक जरूरतमंदों की मदद करने के उनके कामों से मानवता की भावना सामने आयी है. उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों के इस काम से कई अन्य व्यक्ति और संस्था भी प्रभावित होंगे.
इसे भी पढ़ें- #Corona : देश में मृतक की संख्या बढ़कर 4,531 हुई, संक्रमितों की संख्या 1.58 लाख पहुंची
एयर एशिया की फ्लाइट से गुरूवार सुबह घर लौटे 180 मजदूर
एयर एशिया की एक फ्लाइट से गुरूवार सुबह 8:15 बजे झारखंड के 180 प्रवासी मजदूर मुंबई से वापस अपने घर पहुंचे हैं. इस काम में बंगलुरू के नेशनल लॉ स्कूल के एलुमनाई नेटवर्क ने बेहतर काम किया है. इनकी मदद से फ्लाइट से मजदूरों को रांची लाया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री लगातार इन लोगों से संपर्क में थे.
इसे भी पढ़ें- गढ़वा: लॉकडाउन में फंसे मजदूर की मौत, पैदल घर लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश की रजखड़ घाटी में तोड़ा दम
सीएम की पहल का छात्रों पर हुआ असर
बुधवार को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि प्रवासी मजदूरों की सहायता के अपने वादे को पूरा करने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. गुरूवार को आने वाले मजदूरों के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से कई बार समन्वय स्थापित किया.
कई बार पत्र भी लिखा गया था. पत्र में इस बात का जिक्र किया गया था कि राज्य के कई प्रवासी मजदूर वैसे दूर के अन्य राज्यों में फंसे है, जहां से उन्हें ट्रेन और बस से वापस लाना कठिन है. ऐसे में इनके लिए एक विशेष फ्लाइट चलाया जाए. मुख्यमंत्री की इसी पहल का असर नेशनल लॉ कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों पर हुआ है. और उन्होंने प्रवासी मजदूरों की वापसी में मदद की.
इसे भी पढ़ें- धनबाद: मुजफ्फरपुर व्यवसायी इरशाद से रंगदारी मांगने के मामले में ढुल्लू को मिली जमानत




