Uncategorized

गोमिया उपचुनावः योगेंद्र प्रसाद के दामन पर चोरी का दाग, लंबोदर महतो पर धनबल के इस्तेमाल का आरोप और माधव लाल सिंह ने की गंदी बात

Akshay Kumar Jha

Ranchi/Gomia: गोमिया विधानसभा क्षेत्र को जानने वालों का कहना है कि जो इस उपचुनाव में हुआ, वो शायद ही इससे पहले इस विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला हो. चंद महीनों के लिए ही सही. लेकिन विधायक बनने के लिए सभी ने एंड़ी चोटी का जोर लगाया. चुनाव के रूझान बता रहे हैं कि बीजेपी, आजसू और जेएमएम तीनों के बीच जबरदस्त टक्कर है. कोई यह दावा नहीं कर सकता है फलां पार्टी जीत रही है. इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे वाक्ये हुए, जिससे चर्चा का बाजार गर्म रहा. हर चौक-चौराहे पर चुनाव की चर्चा होती रही. तीनों उम्मीदवारों के साथ कुछ ना कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी.

इसे भी पढ़ें – शिवसेना प्रमुख का विवादित बयानः कहा- सीएम योगी को चप्पल से मारना चाहिए

योगेंद्र महतो के दामन पर चोरी का दाग

गोमिया विधानसभा क्षेत्र अचानक से 31 जनवरी को राज्य भर में चर्चा का विषय बन गया. रामगढ़ के एक अदालत ने उन्हें कोयला चोरी के आरोप में दो साल की सजा सुनायी. जिससे उनकी विधायकी की सदस्यता रद्द हो गयी. इसके बाद से ही उपचुनाव को लेकर कयास का दौर जारी हुआ. चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद जब उम्मीदवारों ने प्रचार में अपनी ताल ठोकी तो, हमेशा योगेंद्र महतो को कोयला चोर बोला गया. जेएमएम के अलावा दोनों उम्मीदवारों ने गोमिया विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का बोझ योगेंद्र महतो के सर डालने का काम किया. सबका कहना था कि योगेंद्र महतो की वजह से ही गोमिया की जनता को चुनाव प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है. खुलेआम योगेंद्र महतो को कोयला चोर कहा जाता रहा.

yogendra

इसे भी पढ़ें – इंसानियत की मिसाल बीडीओ पवन महतो, एक बेसहारा को अपनाकर दी नई जिंदगी

लंबोदर महतो पर धनबल के इस्तेमाल का आरोप

जहां योगेंद्र महतो पर कोयला चोरी का आरोप लगता रहा, वहीं आजसू उम्मीदवार लंबोदर महतो पर चुनाव प्रचार के दौरान धनबल इस्तेमाल करने का आरोप लगा. आजसू के अलावा दोनों उम्मीदवारों ने लंबोदर पर धनबल के इस्तेमाल का जमकर आरोप लगाया. बीजेपी के उम्मीदवार माधव लाल सिंह कई बार यह कहते देखे गए कि आजसू उम्मीदवार गोमिया के युवा ब्रिगेड को बर्बाद करने में लगे हैं. ऐसे आरोप लगे कि चुनाव जीतने के लिए लंबोदर ने कई लोगों के बीच फोर व्हीलर बांटा है. लेकिन इससे लंबोदर इंकार करते हैं, उनका कहना है कि आरोप लगाने से पहले पुख्ता सबूत लाए. माधव लाल सिंह के अलावा योगेंद्र प्रसाद ने भी लंबोदर पर कई बार धनबल लगाने का आरोप लगाया.

 लंबोदर महतो

इसे भी पढ़ें – यूपी, बिहार, झारखंड में आफत की आंधीः 35 लोगों की मौत, कई घायल

माधव लाल सिंह की गंदी बात का वीडियो हुआ वायरल

अक्सर ऐसा होता है कि आपकी जबान फिसल जाती है. ऐसा ही एक वाक्या बीजेपी के उम्मीदवार माधव लाल सिंह के साथ भी हुआ. कुछ लोगों से बात करते वक्त माधव लाल सिंह की जबान फिसली और उन्होंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया, जिससे वो सोशल मीडिया में वायरल हो गए. दरअसल जब वो लोगों से बात कर रहे थे, वहीं मौजूद कोई उनका वीडियो बना रहा था. उनकी गंदी बात वीडियो में कैद होते ही वो व्हाट्सएप के कई ग्रुप में वायरल हो गया. जिससे बाद दूसरे उम्मीदवारों को भी उनके बारे कुछ कहने का मौका मिला. कइयों ने कहा कि एक उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित पूर्व विधायक को ऐसी बात शोभा नहीं देती, तो वहीं कुछ लोगों का कहना था कि ये कोई बड़ी बात नहीं है, सभी से ऐसा हो जाता है. लेकिन इस वीडियो की वजह से माधव लाल सिंह काफी चर्चा में रहे.

madhavlal

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button