Uncategorized

लोहरदगा : योग शिविर में प्रधानाचार्य ने कहा, स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद कारगर

Lohardaga : टाना भगत आवासीय विद्यालय बमनडीहा लोहरदगा में पतंजलि युवा भारत द्वारा  पांच दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया. शिविर के समापन समारोह में पतंजलि भारत स्वाभिमान के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश्वर शाही मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश्वर शाही ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को कहा कि योग हमारे जीवन में बेहद जरूरी है.  योग से हमें शांति व अनुशासन सीखने में मदद मिलती है. साथ ही स्वस्थ रहने के लिए मौजूदा समय में योग बेहद कारगर है.

इसे भी पढ़ें – गोमिया उपचुनाव : आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो से न्यूज विंग ने जब किये चुभते सवाल, जानिए क्या मिला जवाब?

विश्व के लगभग 200 देशों ने योग को आत्मसात किया है

इस क्रम में शिव शंकर सिंह ने प्रशिक्षुओं से कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में ऋषि-मुनियों द्वारा योग किया जाता था. स्वामी रामदेव जी के अथक प्रयास से भारतीय प्राचीन परंपरा को विश्व के लगभग 200 देशों ने आत्मसात किया है. योग न केवल विद्यार्थियों बल्कि सभी वर्ग,  उम्र के लोगों के लिए यह बेहद आवश्यक है.  वर्तमान समय में आप जैसे विद्यार्थियों के लिए योग नित्य प्रतिदिन करना चाहिए. इससे मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है. 

इसे भी पढ़ें – सिल्ली विधानसभा : मतदाता नहीं खोल रहे अपने पत्ते, झामुमो व आजसू के छूटे पसीने

योग करना और कराना गौरव का विषय

योग करना और कराना अब गौरव का विषय बनता जा रहा है.  युवा प्रभारी अंकित अग्रवाल ने सभी प्रशिक्षुओं को कहा कि वह अपने आसपास पड़ोस के गांवों में भी जो सीखे हैं उन्हें दूसरों को भी बतायें, ताकि योग शिविर का लाभ उनके अलावा सभी तक पहुंच सके. शिविर में जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह, पतंजलि योग समिति के अभय भारती,  युवा भारत के जिला प्रभारी अंकित अग्रवाल ने प्रशिक्षुओं को  मार्गदर्शन दिया. प्रशिक्षणार्थियों को योगिक जोगिंग की क्रियाएं व महत्वपूर्ण आसन जिसमें वज्रासन, मंडूकासन, गोमुखासन वक्रासन, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम की क्रियाएं समझायी गयीं.  प्रशिक्षु बच्चे ब उत्साह के साथ शिविर में शामिल हुए.

yoga

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button