Uncategorized

ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, ऑनलाइन करें आवेदन

Ranchi : अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको किसी एजेंट की जरुरत नहीं है. आसानी से ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. लेकिन अब भी कई लोगों को ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने के बारे में या तो पता नहीं है या इसके प्रॉसेस के बारे में पता नहीं है. समाहरणालय के बी ब्लॉक स्थित जिला परिवहन कार्यलय के कमरा संख्या 317 में सारथी एप के माध्यम से सारी प्रक्रीfया पूरी की जा सकती है.

लाइसेंस के लिए जरूरी कागजात

ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करना काफी आसान है. केंद्र और राज्य सरकारों की वेबसाइट पर ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का विकल्प है. अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है तो सबसे पहले आपका लर्नर लाइसेंस बनेगा. लर्नर लाइसेंस के बाद परमानेंट लाइसेंस बनता है. लर्नर लाइसेंस पर आप कार और बाइक चला सकते हैं. लाइसेंस बनवाने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे. 

इसे भी पढ़ें- रिम्स में होगी बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी की पढ़ाई, अगले सत्र से शुरू होगा नामांकन 

ऐसे करें आवेदन

आप किसी भी रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. इसके लिए आप मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे की वेबसाइट  https://parivahan.gov.in/sarathiservice/newLLDet.do  पर क्लिक करें. फिर यहां ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन पर क्लिक करें. इसके बाद यहां एक फॉर्म खुलेगा,जिसमें आपको पर्सनल डिटेल भरने के लिए कहा जाएगा. यानि नाम, पता और उम्र के साथ अन्य डिटेल भरें फिर डॉक्यूमेंट अपलोड करें. साथ ही सिग्नेचर और फोटो भी अपलोड करें. इसके बाद अपॉइंटमेंट का दिन और टाइम सेट करें और लाइसेंस की फीस ऑनलाइन पे करें. इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट के दिन रिजनल ऑफिस जाना होगा. वहां आपसे 10 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें से 6 के जवाब सही हुए तो आपको लर्नर लाइसेंस मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें- उत्‍पाद आयुक्‍त भोर सिंह यादव ने शराब बेचकर राजस्‍व बढ़ाने का बनाया एक्‍शन प्‍लान

ड्राइविंग टेस्ट के बाद मिलेगा परमानेंट लाइसेंस

लर्नर से परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आपको ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट पर आप परमानेंट लाइसेंस के लिए अप्लाई करें. जिसके बाद आपको अपने लर्नर लाइसेंस की डिटेल भरनी होगी. इसके बाद जिस रिजनल ऑफिस से आपने लर्नर वेबसाइट बनवाया था वहीं का अपॉइंटमेंट लेना होगा. अपॉइंटमेंट के वक्त आपका ड्राइविंग टेस्ट होगा. इसलिए आपको अपनी कार या बाइक लेकर जानी होगी. यहां अधिकारियों को आपको गाड़ी चलाकर दिखाना होगा. टेस्ट में पास हो जाने पर 7 दिन के अदंर आपके घर पर लाइसेंस आ जाएगा. हालांकि लर्नर लाइसेंस आपको अपॉइंटमेंट के दिन ही मिल जाता है लेकिन परमानेंट लाइसेंस आपको सात दिन के अंदर घर पर पोस्ट के जरिए मिलेगा. साथ ही लाइसेंस रिन्यू कराने पर भी रिन्यू लाइसेंस सात  दिन के अंदर आपके घर पर आएगा.

ऑनलाइन प्रक्रिया से भ्रष्टाचार पर लगाम

वहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आए छात्र राकेश ने कहा कि तमाम प्रक्रिया ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार खत्म होगा और समय की बचत भी है. उन्होंने कहा कि पहले दफ्तर का चक्कर काटना पड़ता था, लेकिन अब प्रक्रिया व्यवस्थित हो चुकी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button