
Ranchi : पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय सदस्य सह रांची जिला संयोजक अन्तु तिर्की के नेतृत्व में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर केन्द्र सरकार का प्रतीकात्मक अन्तिम संस्कार किया. नेताओं ने एक साथ कहा कि मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है. भाजपा कभी गरीबों की नहीं हो सकती है. पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है. जेएमएम नेताओं ने कहा कि यदि पेट्रोल एवं डीजल के दामों में हुए वृद्धि को सरकार अविलंब वापस नहीं लेती है तो केन्द्र सरकार के खिलाफ पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी.
इसे भी पढ़ें- राजभवन के समक्ष 12वें दिन भी अनशन पर डटे रहे छात्र
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में मुश्ताक आलम, समनुर मंसूरी, चिंतामणी सांगा, वर्षा गाड़ी, जिला संयोजक ऐजाज शाह, धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक डॉ हेमलाल मेहता, रोशन कुमार, पवन जेडिया, योगेन्द्र राम, सुनील साहु, सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- रमजान को ध्यान में रखते हुये मुस्लिम शिक्षकों को मतदान कार्य से मुक्त रखने की मांग
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




