
New Delhi: देश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि देश में कल से लेकर आज तक कोरोना वायरस के 472 नये मामले सामने आये हैं.
मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 3374 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जिनमें 79 लोगों की मौत हो चुकी है.
उन्होंने बताया कि कल से लेकर आज तक में कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है. 267 लोग इस वायरस से ठीक हुए है, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. अग्रवाल ने बताया कि जानलेवा कोरोना वायरस से देश के 274 जिले प्रभावित हैं.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : रांची के बाद अब हजारीबाग में कोरोना संदिग्ध की मौत
देश में हर 4.1 दिन में मामले दोगुना हो रहे
सचिव ने देश में कोरोना मामलों की दोगुने होने की रफ्तार को लेकर बताया कि देश में कोरोना वायरस के मामले 4.1 दिनों में दोगुना हो रहे है.
अगर तब्लीगी जमात की घटना नहीं हुई होती तो संक्रमण के मामलों को दोगुना होने में 7.4 दिन लगते.
हवा से नहीं फैल सकता वायरस
प्रेस वार्ता में (आइसीएमआर) के रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना वायरस के हवा से प्रसार होने के कोई सबूत नहीं है.
इसे भी पढ़ें : #Lockdown: भिवंडी में फंसे झारखंडी मजदूरों ने पांच दिन पहले सरकार से लगायी थी गुहार, अब तक नहीं मिली कोई मदद
27,661 राहत शिविरों में 12.5 लाख लोग
प्रेसवार्ता में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि 27,661 राहत शिविर और आश्रय गृह पूरे भारत में सभी राज्यों में स्थापित किये गये हैं.
इनमें से 23,924 सरकार द्वारा और 3,737 गैर-सरकारी संगठनों द्वारा तैयार किया गये हैं. इनमें 12.5 लाख लोगों ने शरण ली हुई हैं. 19,460 खाद्य शिविर भी स्थापित किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें : निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दक्षिण अफ्रीका लौटे मौलाना की मौत




