
Ranchi : देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के बीच झारखंड पुलिस की हर तरफ तारीफ की जा रही है. लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर सख्ती तो बरत ही रही है. लेकिन जरूरतमंदों को पुलिस की ओर से खाना बनवाकर खिलाने का भी काम किया जा रहा है.
पुलिस जरूरतमंदों के घर तक पहुंच रही है और जरूरत के सामान भी मुहैया करा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस की पहल को सराहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उम्दा कार्य के लिए जमशेदपुर,सरायकेला और गोड्डा जिले के पुलिस को शाबासी भी दी है.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi: हटाये गये हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई
आपदा की घड़ी में झारखंड पुलिस पूरे देश के सामने मिसाल कायम कर रही है: सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर पुलिस के उस ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान साकची थाना इलाके में कम्युनिटी किचन में बन रहे खाने के पैकेट को घूम-घूमकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जानकारी दी गयी है.
मुख्यंमत्री ने ट्विट कर लिखा है कि, जमशेदपुर पुलिस का उम्दा कार्य. जमशेदपुर पुलिस आपदा की इस घड़ी में पूर देश के समक्ष अपने कार्यों से एक मिसाल स्थापित कर रही है. मुख्यमंत्री ने सरायकेला पुलिस के उस ट्वीट को भी रिट्वीट किया है, जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से जिले में संचालित 17 सामुदायिक रसोई घरों से कुल 1704 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन कराने कह बात बतायी गयी है.
बेहद उम्दा कार्य .@goddapolice. इस सेवा भावना को हमेशा बनाये रखें। https://t.co/Mk391BmSK9
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) March 31, 2020
मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की है- उम्दा कार्य सरायकेला पुलिस.और इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा पुलिस के उस ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसमें गोड्डा जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से जिले में संचालित 15 कम्युनिटी किचन से कुल 1483 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन कराने की बात बतायी गयी है. इसपर सीएम हेमंत सोरेन ने रीट्वीट करते हुए कहा कि गोड्डा पुलिस का बेहद उम्दा कार्य, इस सेवा भावना को हमेशा बनाये रखें.
इसे भी पढ़ें – MP, केरल व बंगाल में #Corona से एक-एक मौत, राजस्थान में चार नये केस
कोरोना चेकअप के नाम पर गया में ऐसे हो रहा खिलवाड़ देखें वीडियो:
राज्य में झारखंड पुलिस में खोले हैं 236 कम्युनिटी किचन
राज्य के डीजीपी एमवी राव के आदेश के बाद राज्यभर में झारखंड पुलिस के द्वारा 236 कम्युनिटी किचन खोले गये हैं. इन सभी कम्युनिटी किचन में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है.
डीजीपी एमवी राव ने 27 मार्च को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया था, कि जिन बाहरी लोगों के पास आजीविका के साधन उपलब्ध नहीं हैं. उनके संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रवेश के दौरान चिकित्सीय जांच करायी जाये. इसके बाद भोजन की व्यवस्था थाना अथवा पुलिस पिकेट के स्तर से की जाये.
खाना देते समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है. डीजीपी एमवी राव ने उपायुक्त और खाद्य आपूर्ति विभाग से समन्वय और सहयोग प्राप्त कर कम्युनिटी किचन खोलने का निर्देश सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों को दिया था.
इसे भी पढ़ें – #NizamuddinMarkaz में शामिल होने वाले छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत




