Uncategorized

जामताड़ाः मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गये स्वास्थ्य विभाग के सफाईकर्मी

Jamtara: जामताड़ा जिले के सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं. शुक्रवार को कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अस्पताल के बाहर धरना दिया. तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने और कम मानदेय भुगतान सहित कई मांगों को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं. आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बीस दिसंबर को भी हड़ताल किया था. उस समय कंपनी के मैनेजर प्रमोद कुमार ने एक सप्ताह में सभी मांगों को पूरा कर मानदेय भुगतान करने का आश्वान दिया था. एक हफ्ते बाद भी मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मी फिर से हड़ताल पर चले गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की दूसरी सूची, वीरेंद्र दीक्षित, सचिदानंद सरस्वती और त्रिकाल भवंता हैं लिस्ट में शामिल

जबतक बैंक खाते में पैसा नहीं आ जाता, जारी रहेगा आंदोलन

हड़ताल पर गये कर्मियों ने सिविल सर्जन डॉ बीके साहा को आवेदन देकर काम का बहिष्कार करने की सूचना दी है. इस दौरान जामताड़ा सदर अस्पताल के सामने धरने पर बैठकर कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया. संघ के राहुल कुमार तिवारी ने कहा कि तीन माह के बाद भी कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है. सभी कर्मचारियों को असामान्य रूप से मानदेय भुगतान किया जाता है. कर्मचारियों ने समय पर भुगतान, साप्ताहिक छुट्टी, समान मानदेय की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस बार तबतक आन्दोलन किया जाएगा जबतक खाता में रूपया नहीं आ जाता. मौके पर इन्द्रा देवी, , राजेश हांड़ी, चन्द्रमोहन हांड़ी, अशोक हाड़ी, भारत हाड़ी, धीरज हाड़ी, विनोद हाड़ी सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः मेघालय विधानसभा के आठ विधायकों का इस्तीफा, मुख्यमंत्री पर लगाया निरंकुश होने का आरोप

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन बीके साहा ने कहा कि  आउटसोर्सिंग एजेंसी से बात की गई है. उनके द्वारा सभी के खाते में मानदेय भेज दिये जाने की बात कही गई है. जल्द हड़ताल तुड़वा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने राजेश सिंह, शंभूनाथ चौधरी सचिव पद पर आसीन

यूथ इंटक ने किया समर्थन

इंटक यूथ अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा की सफाई कर्मियों की सभी मांगे जायज हैं. उन्होंने कहा की मांग के समर्थन में इंटक के द्वारा भी आंदोलन किया जायेगा. अगर मांग पूरी नहीं होती है तो इंटक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button