
Srinagar : जम्मू – कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू क्षेत्र के अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को पाकिस्तान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने रमजान के पाक महीने की भी कद्र नहीं की. महबूबा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि जम्मू में सीमा पर लगातार गोलीबारी दुख और चिंता का विषय है. हमारे देश ने आगे बढ़कर रमजान के दौरान अभियान नहीं चलाने की घोषणा कर शांति की पहल की लेकिन दुखद है कि पाकिस्तान ने इस पाक महीने की भी कद्र नहीं की.
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर सीमा पर झारखंड के लाल सीताराम शहीद, सीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
महबूबा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को भी परस्पर तौर पर केंद्र की तरह शांति की पहल करनी होगी. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की. जम्मू में गांवों और सीमा चौकियों पर शुक्रवार तड़के पाकिस्तानी रेंजर की ओर से की गयी भारी गोलाबारी में चार नागरिकों की मौत हो गयी जबकि बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. इसके अलावा 12 अन्य जख्मी हो गए.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




