Ranchi

रंगों का त्योहार आज :  कोरोना की चिंता छोड़िये, जमकर खेलिये होली

Ranchi :  आज होली का दिन है. फागुन के इस महीने में रंगों के इस त्योहार में हर कोई सराबोर होने को बेचैन है. मगर सावधानी भी जरूरी है. चीन से पैदा हुआ कोरोना अंटार्कटिका को छोड़ सारे महाद्वीपों को अपने निशाने पर ले चुका है. लोगों में इसका दहशत है.

एक आदमी से दूसरे आदमी में इसके वायरस का तेजी से संक्रमण हो रहा है. इसीलिए तो विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत तमाम स्वास्थ्य संस्थाएं सामूहिक जुटान न करने की सलाह दे रहे हैं. इसी परामर्श पर प्रधानमंत्री मोदी के बाद एक-एक करके कई मशहूर हस्तियों ने होली न खेलने का निर्णय लिया.

जनमानस के लिए तो साल भर का यह त्योहार है. वे भला होली से दूर क्यों रहें. जानकार भी कहते हैं कि होली जमकर खेलिए, लेकिन सावाधानी बरतना न भूलिए.

यह बात तो माननी ही होगी कि खास परिस्थितियों में कोरोना सामान्य फ्लू की तुलना में दस गुना घातक है, लेकिन अगर व्यक्ति का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत है तो इसका वायरस लाचार हो जाता है. स्वस्थ जीवनशैली और खानपान से कोई भी अपने शरीर की प्रतिरक्षा इकाई को इस वायरस की कवच बना सकता है.

बुजुर्गो और किसी अन्य रोग से ग्रसित व्यक्ति को खास सावधानी की दरकार होगी. होली की मस्ती में यह न भूलें कि कोरोना अब विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित की जा चुकी है. लिहाजा जमकर गुलाल उड़ाएं, रंगों की फुहारें छोड़ें, लेकिन अत्यधिक भीड़ में जाने से परहेज करें. कोरोना का वायरस हवा में तैरते अति सूक्ष्म कणों के साथ आंखों यहां तक कि फेस मास्क को भी भेदने की साम‌र्थ्य रखता है. सिर्फ खांसी या छींक के साथ निकलने वाले बड़े कणों को ही मास्क रोकने के योग्य है.

इसलिए सावधान रहिए, लेकिन होली के उल्लास को कम मत होने दीजिए.

क्या कहते हैं जानकार

आप होली जरूर मनाएं, लेकिन घर पर ही मनाएं. मोहल्लों और गांवों में एकत्रित होकर समूह में न मनाएं. रंगों के इस त्योहार के समय कोरोना अब महामारी बन चुका है. इससे बचाव के लिए जरूरी है कि भीड़ वाले जगहों पर न जाएं. क्योंकि किसी एक को संक्रमण होने पर कई दूसरे लोग इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं. बेहतर होगा कि होली भी समूह में मनाने से बचें. हैप्पी होली.

और इधर बारिश का भी अनुमान

और दूसरी ओर मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में 10 मार्च को दिन में मौसम साफ रहेगा. पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लेकर पहाड़ों पर भी मौसम साफ रहेगा. बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल में भी मौसम साफ रहने की संभावना है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, भोपाल, पटना, गया, रांची में भी बारिश के आसार नहीं है. दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहेंगे. शाम को तेज हवा के साथ बदली छा सकती है और देर रात कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button