Uncategorized

17 मई को मिला था चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ शव

NewDelhi  :  इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं, जो किसी एक देश के नहीं बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं.  चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं.  चार्ली की प्रसिद्धि का आलम देखिए कि उनकी मौत के बाद चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गये और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की.  उन चोरों का धन तो नहीं मिला क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद किया था. इसके अलावा भारतीय खेलों के इतिहास में 17 मई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है.  दरअसल 2010 में 17 मई के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे.  बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता.  प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला.  क्रिकेट की बात करें तो महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 17 मई को ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. इतिहास में 17 मई की तारीख में और भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें- बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा,  घरेलू हिंसा अधिनियम के अधीन मुस्लिम महिलाएं भी

17 मई 1975  में जापान की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं

 17 मई 1749  को ‘चेचक‘ के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ था.1769 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा द्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाये. 17 मई 1975  में जापान की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं. 1987 में सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया. 2000  में रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की. 2002  में पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव  क्रब्रिस्तान से बरामद  हुआ.  2007  में भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुअा.  2008  में तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया. 2010  में भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिये.  2010  में भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम ‘अग्नि-2′ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया.  1918  में भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रूसी मोदी का जन्म हुआ.17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button