National

#DelhiElection: 70 सीटों पर वोटिंग शुरू, कौन होगा दिल्ली के ताज का सरताज?

New Delhi: दिल्ली के सभी 70 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू हुई है. शाम के छह बजे तक मतदाता वोट कर सकते हैं. दिल्ली का ताज किसके सर सजेगा इसका फैसला आज मतदाता करेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 668 उम्मीदवार मैदान में हैं.

वहीं वोटिंग को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे. अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से अधिक लोग आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें- #Nirbhaya_Rape_Case : तिहाड़ जेल की याचिका खारिज, नया डेथ वॉरंट जारी करने से कोर्ट का इनकार

नयी दिल्ली सीट पर 28 उम्मीदवार

वहीं नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इसी सीट से दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस बहुचर्चित सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा 27 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं.

कुल मिलाकर इस सीट पर 28 उम्मीदवार लड़ रहे हैं जो की सबसे ज्यादा है. वहीं सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने अपने एक बयान में इस बात की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के हजार से अधिक प्रोडक्ट्स के साथ शुरू हुआ मेगा ट्रेड फेयर

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गयी है.

उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बुलाये गये होमगार्ड के जवान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे. पुलिस ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण विशेष अभियान के तहत 99,210 लीटर अवैध शराब, 774.1 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है. इसके अलावा 504 गैरकानूनी हथियार जब्त किये गये हैं और 7,397 लाइसेंसी हथियार एहतियाती तौर पर जमा करवा लिये गये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button