
New Delhi: कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. प्रियंका और राहुल गांधी भी उनके साथ हैं.
सोनिया के एक करीबी ने कहा कि उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है. शाम सात बजे उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने बताया कि जांच जारी है, इलाज शुरू कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: डॉक्टर के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर से बना फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट, पुलिस से शिकायत
कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याएं
73 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरी रही हैं. इसलिए राजनीतिक तौर पर उनकी सक्रियता भी पहले के मुकाबले कम हो गयी है. चुनावी रैलियों में भी वह कम ही जाती हैं.
लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद छोड़ा तो उन्हें एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी.
इसे भी पढ़ें : DIG कार्मिक संगीता कुमारी का दिल्ली में निधन, सोमवार को रांची लाया जायेगा पार्थिव शरीर




