
NewDelhi : पत्रकार बरखा दत्त को दिये गये एक इंटरव्यू में सिंघम और वांटेड जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता प्रकाश राज ने अमिताभ बच्चन को कायर करार दिया है. बता दें कि प्रकाश राज ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की लड़की से गैंगरेप और हत्या पर मुंह नहीं खेालने के लिए उन्हें कायर कहा है. प्रकाश ने कहा कि वे चाहते थे कि अमिताभ इस घटना की निंदा करें. प्रकाश राज ने कहा, मैंने उनसे अपील की, ये मेरा अधिकार है, उन्हें एक बेहतरीन आवाज मिली है, मैं चाहता था कि वे बोलें, लेकिन उन्होंने कह दिया, मैं इस बारे में बोलना नहीं चाहता, लेकिन सर, ये इतना गंदा है कि आपको बोलना पड़ेगा. प्रकाश राज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कठुआ रेप मेरे लिए इसलिए नहीं है कि कोई किसी धर्म से ताल्लुक रखता है, बल्कि ऐसा इसलिए है कि क्योंकि ऐसा करने की वजह एक समुदाय के लोगों को, जो कि वहां रह रहे थे वहां से भागने की धमकी देना था. और सिर्फ इसिलए कि आरोपी आपकी पार्टी से हैं, आप उनके समर्थन में जाते हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल्लीः पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लगे पोस्टर, लिखा- ‘The Lie Lama’
मैं चाहता था कि अमिताभ बच्चन बोलें
उनके समर्थन में विरोध करते हैं, यह सब ठीक नहीं है. इस पर बरखा दत्त ने प्रकाश राज से पूछा कि उन्हें क्या उम्मीद थी कि अमिताभ बच्चन इस बारे में क्या करते. इस पर प्रकाश राज ने कहा, मैं चाहता था कि अमिताभ बच्चन बोलें कि इसे रोकिए… जब प्रकाश राज से यह पूछा गया कि बिग बी के खिलाफ बोलने पर उन्हें टेंशन नहीं हुई, तो उन्होंने कहा, मैंने उनसे अपील की, मैं समझता हूं कि एक्टर होने के नाते हमारी भी सामाजिक चेतना है, हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि अगर हमलोग डरपोक हो जायेंगे, तो समाज के डरपोक-कायर होने का हम कारण बनेंगे. इस पर उनसे पूछा गया कि क्या आप समझते हैं अमिताभ बच्चन यहां कायर साबित हुए हैं. इस पर प्रकाश राज का कहना था कि ऐसा ही हुआ है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




