Uncategorized

कद्रदानों की कमी नहीं, 773 करोड़ रुपये में बिकी पाब्लो पिकासो की पेंटिंग

New York  :   विश्व के सिरमौर चित्रकारों में शुमार पाब्लो पिकासो का नाम कौन नहीं जानता है. पाब्लो पिकासो इस दुनिया में नहीं है,  लेकिन उनकी पेंटिंग़्स हमेशा उनकी याद कद्रदानों को दिलाती है. बता दें कि अमेरिका में हुई नीलामी में पाब्लो पिकासो की एक पेंटिंग 11.5 करोड़ डॉलर (लगभग 773 करोड़ रुपये) में बिकी है.  1905 में बनायी गयी इस पेंटिंग में एक लड़की हाथ में फूल की टोकरी लिये नजर आ रही है. जा लें कि  लामी घर क्रिस्टी के द्वारा यहां पेगी एंड डेविड रॉकफेलर  के कलेक्शन की नीलामी की जा रही है. खबरों के अनुसार 1,500 सामानों वाले इस कलेक्शन में पिकासो,  हेनरी मातिसे व क्लॉदे मॉनेत की कई पेंटिंग़्स शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः  फिल्म रुस़्तम की यूनिफार्म नीलामी पर फंसे अक्षय कुमार,  सेनाधिकारियों ने कानूनी नोटिस भेजा  

डेविड रॉकफेलर के निधन के एक वर्ष बाद पेंटिंग़्स की नीलामी की जा रही है

 समाजसेवी डेविड रॉकफेलर के निधन के एक वर्ष बाद इनकी नीलामी की जा रही है. बताया गया है कि नीलामी से मिले धन का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जायेगा;  पिकासो के साथ फ्रांस के मातिसे और मॉनेत की पेंटिंग भी काफी महंगे दामों पर खरीदी गयी है.  1914 से 1917 के बीच मॉनेत द्वारा बनायी गयी पेंटिंग निमफियाश एंड फ्लेउर (जल में खिला कमल) 8.46 लाख डॉलर (करीब 569 करोड़ रुपये) में बिकी वहीं, मातिसे  द्वारा 1923 में बनाई गयी पेंटिंग   8.07 लाख डॉलर (करीब 542 करोड़ रुपये) में खरीदी गयी.    

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button