Uncategorized

देश के मानचित्र के साथ छेड़छाड़ मामले में कटिहार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर राष्ट्रद्रोह की प्राथमिकी दर्ज

Katihar : कटिहार मेडिकल कॉलेज के पीजी कोर्स के प्रॉस्पेक्टस में देश के मानचित्र के साथ छेड़छाड़ को लेकर मचे बवाल के बाद मामले में कार्रवाई शुरू हो गयी  है. जिलाधिकारी के आदेश पर सदर बीडीओ ने मुफस्सिल थाना में कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी में राष्ट्रद्रोह की धारा लगाई गयी  है. प्राथमिकी में किसी को नामजद नहीं बनाया गया है.

गौरतलब है कि कटिहार मेडिकल कॉलेज की पीजी कोर्स के प्रॉस्पेक्टस में देश के मानचित्र में जम्मू कश्मीर के एक हिस्से को विलोपित दिखाया गया है. जो विवाद का मुख्य कारण है. मामला उजागर होने के बाद से यह विवाद चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : शहाबुद्दीन को एकान्त कारावास में नहीं बल्कि उच्च सुरक्षा वाले सेल में रखा गया है: तिहाड़ जेल

राजद के रास सांसद अशफाक करीम हैं कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक

ज्ञातव्य हो कि राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक हैं. प्रॉस्पेक्टस में देश के मानचित्र के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने प्रॉस्पेक्टस की छपाई करने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक से भी घंटों पूछताछ की.

इसे भी पढ़ें : साइबर कैफे संचालक की लापरवाही के कारण पटना की जगह गुजरात के पाटन पहुंच गये नीट के सैकड़ों परीक्षार्थी

छपाई से पूर्व प्रोस्पेक्टस का नमूना प्रबंधन को भेजा जाता है

मालूम हो कि प्रॉस्पेक्टस की छपाई से पूर्व प्रिंटिंग प्रेस इसका नमूना प्रबंधन को भेजता है. अगर प्रिंटिंग प्रेस ने छपाई से पूर्व प्रोस्पेक्टस का नमूना कॉलेज प्रबंधन को भेजा तो इतनी बड़ी गलती पर प्रबंधन की नजर क्यों नहीं पड़ी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. मामले में कॉलेज प्रबंधन भी अपने स्तर से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कर रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button