
Bokaro : गोमिया विधानसभा उप चुनाव को लेकर बेरमो अनुमंडल कार्यालय में आजसू पार्टी के प्रत्याशी लंबोदर महतो और झामुमो उलगुलान के उमेश महतो ने सोमवार को नामांकन किया. आजसू पार्टी के प्रत्याशी लंबोदर महतो के साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक राजकिशोर महतो, विधायक विकास मुंडा और विधायक रामचंद्र सहिस मौजूद थे. एसडीओ प्रेम रंजन को प्रपत्र देने के बाद सभी तेनुघाट में आयोजित सभा मे शामिल हुए. लंबोदर महतो ने उम्मीद जताई कि इस बार चुनावी परिणाम आजसू के पक्ष में आएगा. बता दें कि इस बार गोमिया उपचुनाव का समीकरण भी दिलचस्प होगा क्योंकि चुनावी मैदान में पूर्व विधायक योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता भी हैं, दूसरी ओर लंबोदर महतो के समक्ष भी सीट को अपने नाम करने की चुनौती होगी. सिल्ली और गोमिया दोनों सीटों पर जहां, जेएमएम की साख दांव पर है, वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, इस बीच बीजेपी ने भी गोमिया सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला लेकर इस मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.इसे भी

अपने समर्थको के साथ उमेश महतो ने भरा पर्चा
झामुमो उलगुलान के उमेश महतो भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे. जहां उनके साथ पार्टी समर्थक व गोमिया महुआटाँड इलाके के काफी लोग थे. उन्होंने पर्चा भरने के साथ ही चुनाव में जनता का साथ मिलने का भरोसा जताया.
इसे भी पढ़ें- बेवजह का विवाद करें खत्म, जिन्ना भारतीय मुसलमानों के आदर्श नहीं : नकवी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




