
Washington : अमेरिका–चीन एक बार फिर आमने–सामने हैं. बता दें कि अमेरिकी रक्षा विभाग, पेंटागन की प्रवक्ता डाना व्हाइट ने चीन पर आरोप लगाया है कि चीन ने जिबूटी मिलिट्री बेस के पास अमेरिकी एयरक्राफ्ट पर हाईग्रेड लेजर से हमला किया. हमले में दो अमेरिकी पायलट जख्मी हुए हैं. पेंटागन की प्रवक्ता के अनुसार हमला लाल सागर के पास स्थित जिबूटी मिलिट्री बेस के नजदीक हुआ. दूसरी ओर चीन ने इन आरोपों को नकार दिया है. जानकारी के अनुसार जिबूटी में अमेरिका की मिलिट्री और चीन का नेवी बेस है. बता दें कि जिबूटी स्वेज नहर के रास्ते में लाल सागर के दक्षिण में स्थित है. अमेरिकी मिलिट्री बेस में 4000 से ज्यादा सैनिक तैनात हैं. साथ ही यमन और सोमालिया के लिए लॉन्च पैड भी यहां हैं. सूत्रों के अनुसार पिछले साल चीन ने जिबूटी में नेवी बेस बनाया था. यह अमेरिकी बेस से कुछ मील की दूरी पर मौजूद है. यह चीन के बाहर चीन का पहला बेस है. प्रवक्ता डाना व्हाइट ने आरोप लगाया कि चीन ने हमले के लिए लेजर का इस्तेमाल किया. कहा कि कुछ दिनों से चीन अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाने पर ले रहा है. अमेरिका का मानना है कि चीन उसके पायलटों को धमकाने के लिए ऐसा कर रहा है.
इसे भी पढ़ें – यूनेस्को की रिपोर्ट में भारत नहीं, भारत+कश्मीर लिखा गया, विवाद
तीन बार चीनी नेवी बेस के नजदीक से लेजर हमले का आरोप
डाना व्हाइट ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में कम से कम दस बार अमेरिकी पायलटों पर ऐसे हमले हुए हैं. अमेरिका ने चीन से इसकी शिकायत करते हुए कहा कि इस बार हमारे दो पायलट जख्मी हुए हैं, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जो नहीं होनी चाहिए. इसी क्रम में अमेरिकी लेफ्टिनेंट कर्नल क्रिस लोगन ने कहा कि पायलटों की रिपोर्ट के अनुसार तीन बार चीनी नेवी बेस के नजदीक से लेजर हमले हुए. हालांकि चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुइंग अमेरिका के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हैं. कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करता है. हम पहले भी ऐसे आरोपों का खंडन कर चुके हैं. लेकिन अपनी सुरक्षा और स्थिरता के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
इसे भी पढ़ें – भाजपा का सहयोगी खनन माफिया जनार्दन रेड्डी बेल्लारी नहीं जायेंगे, वोट भी नहीं देंगे : सुप्रीम कोर्ट
साउथ चाइना सी में चीन का अपना सैन्य तंत्र है
सूत्रों के अनुसार चीन साउथ चाइना सी में अपना सैन्य तंत्र खड़ा कर रहा है. जान लें कि गुरुवार को चीन ने पर्सनली इन कयासों को बल देते हुए कहा कि साउथ चाइना सी पर उसकी निर्विवाद संप्रभुता है. बता दें कि इस क्षेत्र के तीन द्वीपों पर चीन का घातक एंटी शिप क्रूज मिसाइलें और जमीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम तैनात है. अमेरिका ने कहा है कि उसे साउथ चाइना सी में चीन की हलचल की जानकारी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




