Jamtara : शहर में अगले साल होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए जारी परिसीमन ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. जारी नये परिसीमन की वजह से नगर पंचायत जामताड़ा व नगर परिषद मिहिजाम क्षत्रों में वार्डों का स्वरूप बदल गया है. लोगों को अपने आवासीय पता में बदलाव करना होगा. वहीं चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की भी परेशानी बढ़ गई है. जामताड़ा नगर पंचायत सहित मिहिजाम नगर परिषद निकायों में नये सिरे से वार्डों के गठन होने के कारण ऐसा हुआ है. नये परिसीमन में जहां वार्डों की संख्या में फेरबदल किया गया है वहीं इसकी सीमा में भी बदलाव किये गए हैं. बदलाव के कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का पता भी बदल गया है. लोगों को अब तक ये समझ में नहीं आ रहा है कि वे किस वार्ड में हैं. वहीं वार्ड पार्षद तक को भी यह नहीं पता कि उनकी वार्ड संख्या क्या है.

वार्ड परिसीमन की सूची इस प्रकार है
जामताड़ा नगर पंचायत
वार्ड संख्या जनसंख्या निर्वाचन क्षेत्र
वार्ड संख्या – 1 – 1749 – राजपल्ली, मंडलपाड़ा, राजबाड़ी, राउतपाड़ा, भंडारीटोला, दर्जीपाड़ा, छवीस्थान, न्यू कॉलोनी
वार्ड संख्या – 2 – 1920 – हाड़ीपाड़ा, नामुपाड़ा, रवानी पाड़ा, बाउरीपाड़ा, शिशु मंदिर, डंगालपाड़ा, रहमुडंगाल
वार्ड संख्या – 3 – 1840 – टावर गली, रवानी पाड़ा, कोदालशुसु, रक्षा काली मंदिर
वार्ड संख्या – 4 – 1898 – हीरासार न्यु कॉलोनी, हीरासार टोला, सिंह टोला, श्रीरामपुर, जीतुडंगाल, जीतुडंगाल आदिवासी टोला, आदर्श कॉलोनी, कृष्णापुरी, तुरी टोला, समुलवेड़िया
वार्ड संख्या – 5 – 1863 – पर्वत विहार नतुनडीह, पर्वत विहार तुरी पाड़ा, मोमिन टोला, बिहारीपाड़ा, धांधड़ा मंडल टोला, साईडिंग रोड, दुमका रोड
वार्ड संख्या – 6 – 1753 – न्यु पांडेडीह, दुबे टोला, खामार पाड़ा, पांडेडीह, महतो पाड़ा, पोद्धार नर्सिग होम परिसर, बस स्टैंड परिसर
वार्ड संख्या – 7 – 1884 – साकलजोड़ा परिसर, शाखाबस्ती, महुलडंगाल, आरकुंदी, सौदागर गली, सावगली, सरकार बांध
वार्ड संख्या – 8 – 1905 – कायस्थपाड़ा काली मंदिर चौक, मालपाड़ा, बैरागी पाड़ा, रउतपाड़ा, कास्तपाड़ा, धीवर पाड़ा, पोस्ट ऑफिस परिसर, हीरासार, तामोलीपाड़ा, सेनपाड़ा, पॉपुलर मेडिकल चौक
वार्ड संख्या – 9 – 1805 – मदल पल्ली, समीर घोष गली, आमबगान दत्ता गली, आमबगान केएन सिंह गली, राजाबांध परिसर, न्यु टाउन, एक्सचैंज गली
वार्ड संख्या – 10 – 1814 – राखवन रवानीपाड़ा, राखवन यादवटोला, राखवन बाउरी टोला, मोमिनपाड़ा, बाउरीपाड़ा, मजीस्ट्रेट कॉलोनी, शिक्षक कॉलनी, न्यू शिक्षक कॉलोनी, इलाहाबाद बैक परिसर सर्खेलडीह
वार्ड संख्या – 11 – 1870 – मंडल टोला, सहाना पात्र टोला, मत्स्य विभाग परिसर, सहाना बाउरी टोला, विद्यालय परिसर, ब्लॉक रोड पात्र टोला, बजरंगवली मंदिर परिसर, नुर मुहल्ला, प्रखंड कार्यालय परिसर, व्यवहार न्यायालय परिसर, पशुपालन विभाग परिसर, पुराना कोर्ट परिसर
वार्ड संख्या – 12 – 1882 – नगर पंचायत कार्यालय परिसर, यादव टोला, जंगल विभाग, गायछांद आदिवासी टोला, गायछांद सेन पाड़ा, धोबी टोला, पुलक ठाकूर चौक परिसर, गायछांद न्यु कॉलोनी, गायछांद बाउरी पाड़ा, मोमिन टोला, राय टोला
वार्ड संख्या – 13 – 1807 – तालबागान, वरिष्ट नागरिक भवन परिसर, थाना परिसर, चिड़ियाखाना, मातृआश्रम
वार्ड संख्या – 14 – 1870 – बैक कॉलोनी, प्रेमधाम खां गली, पालबगान, नारायणधाम, रेलवे कॉलोनी, कोर्ट रोड
वार्ड संख्या – 15 – 1780 – टॉवर चौक, जामताड़ा बाजार अंश, सेनपाड़ा, मिश्रा गली, पुराना हटिया परिसर, पीएचडी कार्यालय, बाउरीपाड़ा, स्टेशन रोड, सरकार गली, एटीएम गली, इद्रालय चौक, सिद्धो – कान्हू मार्केट, आजादपाड़ा
वार्ड संख्या – 16 – 1775 – गायत्री मंदिर पाड़ा, श्याम मंदिर परिसर, मिहिजाम रोड, तिलाबाद, श्री पल्ली, आदिवासी टोला, मोहलीटोला, रजामडीह