Uncategorized

काबुल में डबल आत्मघाती हमला,  छह पत्रकारों सहित 25 लोगों की मौत

Kabul : अफगानिस्तान के काबुल में 30 अप्रैल की सुबह एक के बाद एक हुए दो आत्मघाती हमलों में एएफपी के मुख्य फोटोग्राफर शाह मरई और पांच अन्य पत्रकारों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी. इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. इस सबंध में काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत स्तानकजई ने बताया कि दूसरा आत्मघाती हमला पहले हमले के कुछ मिनट बाद पत्रकारों को निशाना बनाकर किया गया. सभी पत्रकार पहले हमले के बाद घटना को कवर करने के लिए वहां एकत्र हुए थे. यह आत्मघाती हमला मध्य शास डराक क्षेत्र में हुआ. यहां नाटो के मुख्यालय सहित कई दूतावास हैं. उन्होंने बताया कि दूसरा हमलावर पैदल आया था. पहले हमले के बाद घटना की रिपोर्टिंग करने आये संवाददाताओं की भीड़ में वह पत्रकार के वेश में था. गृह मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में छह पत्रकार हैं. हमले में 49 लोग घायल हुए हैं.  मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें- आरोपों में घिरे रेल मंत्री पीयूष गोयल- कंपनी और शेयर बेचने की छिपाई जानकारी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

एएफपी के फोटोग्राफर, 1TV के दो,   टोलो न्यूज के एक और जहां टीवी के एक पत्रकार की मौत

एएफपी ने अपने मुख्य फोटोग्राफर मरई सहित 1TV के दो पत्रकार,  टोलो न्यूज के एक पत्रकार और जहां टीवी के एक पत्रकार के मारे जाने की पुष्टि की है. मरई ने एक ड्राइवर के तौर पर 1996 में एएफपी के लिए काम करना शुरू किया था.  साथ ही वह तस्वीरें भी खींचते थे.  इसी साल तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था. मरई ने 2001 में अमेरिकी कार्रवाई की खबरों को भी कवर किया था. वह 2002 में एएफपी के पूर्णकालिक फोटो स्ट्रिंगर हो गये थे.  एएफपी ग्लोबल न्यूज की डायरेक्टर मिशेल लेरीडॉन ने बताया कि  मुख्य फोटोग्राफर मरई के छह बच्चे हैं,  जिनमें से एक नवजात है.  यह काबुल ब्यूरो सहित पूरी एजेंसी के लिए एक भयानक खबर है.  इस हादसे के बाद अफगानिस्तान में मारे गये पत्रकारों को उनके सहकर्मी ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.  एक और घटना में  अफगानिस्तान के दक्षिणी इलाके में विदेशी सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमले में आज कम से कम 11 बच्चों की मौत हो गयी . प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता कासिम अफगा ने एएफपी को बताया कि दक्षिणी प्रांत के कंधार में बम लदी कार के जरिये किये गये विस्फोट में विदेशी और अफगान सैन्य बल के 16 अन्य लोग घायल हो गये हैं. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button