
Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के पास हराटांड़ (हेथू) से स्थानीय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हिनू के पास की एक बस्ती से छापामारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके पर पुलिस ने भारी मात्रा में पाउच वाली अवैध देसी दारु को जब्त किया है. इस बड़ी कार्रवाई को डोरंडा थाना और जगन्नाथपुर थाना ने मिल कर अंजाम दिया है. जिस तरह की आरंभिक तस्वीरें सामने आई हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां पर बड़ी मात्रा में शराब तैयार किया जाता है. मौके पर बड़ी मात्रा में देसी शराब के पाउच के साथ, प्लास्टिक के गैलन और शराब बनाने का कच्चा पदार्थ बरामद हुआ है. अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
इसके पहले रांची के ही कांके ईलाके से होली के ठीक पहले 26 फरवरी को अवैध शराब का बड़ी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. तब पुलिस ने कांके से 30 हजार लीटर से अधिक शराब बरामद की थी.

इसे भी पढ़ें – रांची पुलिस की छापेमारी में सामने आया शराब का तालाब (देखें वीडियो)
इसे भी पढ़ें – शराब माफिया सोनाराम साहू के घर के भीतर तहखाने में भी हजारों लीटर शराब, निकालने के लिए लगाना पड़ेगा टुलू पंप




