
Newdelhi : लेखक आतिश तासीर की मां व पत्रकार तवलीन सिंह ने कहा है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसे प्रधानमंत्री जिनको मैंने पूरे पांच साल सपोर्ट किया उनकी ही सरकार ने मेरे बेटे को देश से निर्वासित कर दिया. तवलीन सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे के कॉलम में य़ह बात कही है. जान लें कि आतिश तासीर द्वारा पिता के पाकिस्तानी मूल की जानकारी छुपाये जाने के कारण ओसीआई कार्ड रद्द कर दिया गया है.
तवलीन सिंह ने कहा कि जब तीन महीने पहले गृह मंत्रालय की ओर से आतिश को नोटिस भेजा गया था, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया गृह मंत्री को फोन करने के रूप में थी. गृह मंत्रालय की तरफ से भेजे गये नोटिस में पूछा गया था कि पिता के पाकिस्तानी मूल की जानकारी छुपाये जाने के कारण क्यों न उनका ओसीआई कार्ड रद्द कर दिया जाये.
इसे भी पढ़ें : #AyodhyaVerdict: SC के फैसले से संतुष्ट नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मशविरा के बाद पुर्नविचार याचिका पर लेंगे फैसला
मैने सोचा कि कुछ गलतफहमी हो गयी होगी : तवलीन सिंह
तवलीन सिंह ने कहा कि मैने सोचा कि कुछ गलतफहमी हो गयी होगी और मैं इसे स्पष्ट करना चाहती थी. मैं गृह मंत्री को अपने पास मौजूद वो दस्तावेज दिखाना चाहती थी, जब मैं आतिश को सिंगल गार्जियन के रूप में 1982 में लेकर भारत आयी थी. कहा कि उसे 18 साल की उम्र तक के लिए अनुमति मिली थी. तवलीन सिंह के अनुसार उन्होंने अनिश्चितकालीन वीजा के लिए प्रयास किया.
उस समय अधिकारियों ने पीआईओ कार्ड प्राप्त करने की सलाह दी. उस समय किसी ने भी मुझसे नहीं पूछा कि क्या इसके पिता पाकिस्तानी हैं. ऐसे में यह पूरी तरह से अप्रासंगिक है जब ना तो मैं और ना ही तासिर अपने पिता के संपर्क में है. मैंने सोचा था कि यह सब कुछ यदि मैं केंद्रीय गृह मंत्री को बताउंगी तो वह मेरा समर्थन करेंगे.
इसे भी पढ़ें : #AyodhyaVerdict: SC का ऐतिहासिक फैसलाः विवादित जमीन रामलला की, मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन दे सरकार
मैंने जब गृहमंत्री को फोन किया तो इसे नजरअंदाज कर दिया गया
तवलीन सिंह ने कहा कि मैंने जब गृहमंत्री को फोन किया तो मेरी कॉल को नजरअंदाज कर दिया गया. इसके बाद मैंने हीरेन जोशी को फोन किया जो पीएम मोदी के मुख्य मीडिया प्रभारी हैं. उनका दायित्व है कि पत्रकार के रूप में कम से कम मेरे फोन का जवाब दें. उन्होंने भी फोन पर बात करने से इनकार कर दिया. मैंने उनको कई ई-मेल लिखे, उनको भी नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद मुझे अहसास हो गया कि कोई बहुत बड़ा है जो आतिश से बदला लेना चाहता है.
तवलीन सिंह ने कहा कि जब आतिश तासीर ने टाइम मैगजीन में पीएम मोदी पर डिवाइडर इन चीफ लेख लिखा था तो उस समय मेरे मन में कहीं न कहीं यह डर था. मुझे याद है कि उस समय मैंने आतिश से कहा था यह लेख ठीक नहीं है और यह गलत समय पर आया है. उस समय लोकसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम सप्ताह चल रहा था. तवलीन ने आगे लिखा कि इस बात के साफ संकेत थे कि मोदी दुबारा सत्ता में आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : #AyodhyaVerdict: फैसले पर बोले पीएम मोदी- इसे हार या जीत के रूप में ना लें, कांग्रेस ने निर्णय का किया स्वागत




