Uncategorized

आईपीएस एमवी राव केंद्र सरकार में एडीजी रैंक में इंपैनल

Ranchi: झारखंड कैडर के आईपीएस एमवी राव को केंद्र सरकार ने एडीजी रैंक में इंपैनल कर दिया है. गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है. एमवी राव साल 1987 बैच के आईपीएस हैं. झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदोंं और सीआरपीएफ में आईजी के पद पर काम भी कर चुके हैं. वर्तमान में वह दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित हैं. जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने 1986 बैच के एक और 1987 बैच के 20 अधिकारियों को केंद्र में एडीजी रैंक में प्रोन्नति दी है. जबकि 1987 बैच के ही 13 आईपीएस को एडीजी के समानांतर रैंक में प्रोन्नति दी है.

इसे भी पढ़ें – चंद लोगों के निजी स्वार्थ के कारण प्रचुर मात्रा में बिजली उपलब्ध रहने के बाद भी हम अंधेरे में रहने को मजबूर हैं

ips prk naidu

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 1987 बैच के आईपीएस पीआरके नायडू को एडीजी इक्वीवेलैंट लेवल पोस्ट में इंपैनल किया गया है. श्री नायडू अभी पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित हैं. इससे पहले वह एंटी करप्शन ब्यूरो में एडीजी के पद पर पदस्थापित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button