Uncategorized

पूर्वी अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत

Kabul : अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबान के हमले में मंगलवार को चार स्थानीय पुलिसकर्मी मारे गए और सात घायल हो गए. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज जगतु जिले में स्थानीय पुलिस बल की सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया. नूरी ने बताया कि अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से होगी मुलाकात, प्रधानमंत्री जाएंगे बीजिंग

सोमवार को मारे गये थे 18 सैनिक

मुठभेड़ सात घंटे तक चली और तालिबान ने तोपों और रॉकेट चालित ग्रेनेड लॉन्चर का इस्तेमाल किया. अफगानिस्तान के लिए यह सप्ताह घातक रहा है. काबुल में रविवार को मतदाता पंजीकरण केंद्र पर इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती विस्फोटों में 57 लोग मारे गए और सोमवार को तालिबान ने पश्चिमी अफगानिस्तान में हमले किए जिसमें 18 सैनिक और पुलिसकर्मी मारे गए थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button