
Chatra: झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय की मां भद्रकाली मंदिर से आस्था जुड़ी है. अक्सर ही वो चतरा के इटखोरी स्थित मां काली की उपासना करने पहुंचते हैं. शुक्रवार की शाम भी झारखंड पुलिस के मुखिया डीके पांडेय अपनी पत्नी के साथ मां भद्रकाली के मंदिर पहुंचे, और संध्या आरती पूजन किया. डीजीपी के खास पुजारी कामेश्वर तिवारी ने पूरे विधि विधान से पूजा कराई. पूजा करने के बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की.
इसे भी पढ़ें:डीजीपी डीके पांडेय ने सांप के साथ कहां खिंचवाई तस्वीर, वन विभाग ने दिया पता करने का आदेश
इस दौरान डीजीपी ने कहा कि झारखंड जिस दिन उग्रवादमुक्त होगा, उस दिन माँ भद्रकाली मंदिर में 101 किलो का घंटा चढ़ाऊँगा, इस मौके पर एसपी अखिलेश वी वारियर, डीएसपी पीताम्बर सिंह खैरवार, इंस्पेक्टर एनडी टोप्पो समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. बता दें कि डीजीपी डीके पांडेय इससे पहले भी कई बार इटखोरी पहुंच चुके हैं. पिछली बार 13 फरवरी को जब इटखोरी पहुंचे थे तो उन्होंने गले में सांप लटकाकर तसवीर खींचवाया था. इस तसवीर को लेकर विवाद पैदा हो गया था. घटना को लेकर वन विभाग ने जांच शुरु कर दी थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




