Uncategorized

जस्टिस राजिंदर सच्चर का  94 साल की उम्र में निधन, लम्बे समय से थे बीमार

NewDelhi: दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजिंदर सच्चर का  94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका जन्म 22 दिसम्बर 1923 को हुआ था. जस्टिस सच्चर काफी समय से बीमार थे और हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मानवाधिकार को लेकर जस्टिस सच्चर ने काफी काम किया था. भारत में मुसलमानों की स्थिति पर बनाई गई जस्टिस सच्चर कमेटी काफी चर्चा में रही थी.

इसे भी पढ़ें:चीफ जस्टिस दीपक प्रकाश के खिलाफ महाभियोग, 7 विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति को सौंपा प्रस्ताव

जस्टिस सच्चर ने 1952 में वकालत से अपने करियर की शुरुआत की थी. 8 दिसंबर 1960 में सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की थी. 12 फरवरी 1970 को दो साल के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने थे. 5 जुलाई 1972 को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बनाया गया था. दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जस्टिस सच्चर सिक्किम, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस रह चुके हैं.

सच्चर कमेटी के लिए रखा जाएगा याद

भारत सरकार ने 9 मार्च, 2005 को देश के मुसलमानों के तथाकथित सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की थी. इस कमेटी को मुसलमानों की आर्थिक गतिविधियों के भौगोलिक स्वरूप, उनकी संपत्ति एवं आय का ज़रिया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर, बैंकों से मिलने वाली आर्थिक सहायता और सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य सुविधाओं की जांच-पड़ताल के लिए कहा गया था. बता दें कि इस कमेटी को सच्चर कमेटी के नाम से जाना गया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button