
Ranchi : राज्य के डीआईजी, एसएसपी और एसपी को अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय में प्रस्तुत करने तक सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिशिचित करने का निर्देश दिया गया है. अपर न्यायायुक्त शिवपाल सिंह की अदालत के एक मामले में आदेश के बाद डीजीपी एवं आईजी के कार्यालय की ओर से गुरुवार को यह निर्देश जारी किया गया है. गौरतलब है कि न्यायालय ने डीजीपी को पंडरा ओपी प्रभारी आनंद कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त इम्तियाज खान को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश कराने को लेकर शो कॉज जारी किया था और इसे लेकर जवाब मांगा था. डीजीपी के कार्यालय ने अदालत को सूचित किया है कि पंडरा ओपी प्रभारी आनंद कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है.
इसे भी देखें- निकाय चुनाव : मतगणना की तैयारी पूरी, चुनाव नतीजे सबसे पहले न्यूज विंग पर
सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का सुनिश्चित होगा अनुपालन
डीजीपी कार्यालय की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में पेश किये जाने तक सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें. गौरतलब है कि आरोपी इम्तियाज को 1 मार्च 2018 को एसटी/एससी अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर ओपी प्रभारी ने कोर्ट में पेश किया था. इसपर अदालत ने उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताते हुए मामले में डीजीपी को शो कॉज किया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




