Ranchi : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के बैनर तले इंटरनेट पर एक्सपर्ट टॉक शो का आयोजन किया गया. टॉक शो का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इंटरनेट की जानकारी से रूबरू कराना था. टॉक शो की शुरुआत उपकुलपति डॉक्टर रमन कुमार झा, उपसचिव डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी और एक्सपर्ट टॉक शो के आयोजक पल्लव बनर्जी की मौजूदगी में राष्ट्रगान से हुई. टॉक शो के मुख्य अतिथि कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद आमिर खुसरू अख्तर और उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर विजय सिंह थे.
इंटरनेट भविष्य का वैश्विक टाउन स्क्वायर
इंटरनेट पर चर्चा करते हुए छात्रों को बताया गया कि इंटरनेट भविष्य का वैश्विक टाउन स्क्वायर बनता जा रहा है. उन्होंने छात्रों को इंटरनेट के फायदे और नुकसान की जानकारी दी और कहा कि इंटरनेट एक सरल और ज्ञानवर्धक माध्यम है, जिसका उपयोग व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, स्कूलों-कॉलेजों के पारंपरिक कार्यक्रम और निजी जीवन के क्षेत्र में हो रहा है. टॉक शो को लेकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों में बड़ी उत्सुकता थी. कार्यक्रम के अंत में उपकुलपति ने कहा कि इस आधुनिक युग में इंटरनेट के माध्यम से ही हम दुनिया के हर एक क्षेत्र में टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं. यह एक प्रकार की जरूरत बन चुकी है. उन्होंने छात्रों की लगन देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button