Uncategorized

“नागेश्वर फिल्म प्रॉडक्शन” पर छात्रा ने लगाया फ्रॉड का आरोप : कहा, “पहले विनर घोषित किया, फिर बदल दिया नाम, पूछने पर की बदसलूकी”

Ranchi :  फैशन डिजाइनिंग की एक छात्रा ने एक फैशन कंपनी पर फ्रॉड का आरोप लगाया है. थर्ड ईयर की इस छात्रा का आरोप है कि नागेश्वर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. छात्रा का कहना है कि कंपनी के एक फैशन वीक में मेरे द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े को जजों ने पंसद किया और इसके लिए मुझे विनर घोषित किया. साथ ही फर्स्ट प्राइज के तौर पर 21 हजार रुपये देने की बात कही गई. लेकिन बाद में प्राइज की राशि देने से इन्कार कर दिया गया और विनर से मेरा नाम बदल दिया गया है. जबकि आरोपी पक्ष इस तरह के आरोप से इंकार करता है.

इसे भी देखें-

राशि मांगने पर आयोजक ने की धक्का-मुक्की

छात्रा का आरोप है कि प्रोग्राम में विनर घोषित किये जाने पर डमी चेक देकर बाद में राशि देने बात कही गई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद और कई फोन कॉल करने पर उधर से कोई रिप्लाई नहीं आया. अंत में मेरे परिवार वालों ने जब ऑर्गनाइजर निक्षय मौर्य से बात की तो उन्होंने टहलाते हुए एक नंबर दिया और उनसे बात करने को कहा. इसके बाद मेरे मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें विनर से मेरा नाम बदल कर संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा नीलम का नाम लिख दिया गया. छात्रा का कहना है कि मेरे पास सबूत के तौर पर फर्स्ट प्राइज का मोमेंटो और डमी चेक भी है. वहीं छात्रा ने बताया कि जब मैं अपने भाई के साथ विनर का नाम बदलने के कारण पूछने रांची के पंडरा स्थित नागेश्वर फिल्म प्रोडक्शन के कार्यालय गई, तब ऑर्गनाइजर निक्षय मौर्य ने मेरे साथ काफी दुर्व्यवहार किया. छात्रा ने इस मामले को लेकर कानून का सहारा लेने की बात कही है.

देखें वीडियो- एमबीबीएस और पीजी करने के दौरान पढ़ाई बीच में छोड़ी तो लगेगा 20-30 लाख जुर्माना, पीजी के बाद तीन साल प्रैक्टिस भी जरूरी

इसे भी देखें- पलामू : 11 हजार वोल्ट तार के स्पार्क करने से खलिहान में लगी आग, फसल जलकर खाक  

आरोपी का पक्ष

आरोपी निक्षय मौर्य का कहना है कि छात्रा का आरोप बेबुनियाद है. मैंने धक्का मुक्की नहीं की है. बल्कि वो मेरे घर दो लड़कों के साथ आकर हंगामा कर रही थीं. वहीं विनर वाले मामले पर मौर्य ने कहा कि विनर के लिए उनके नाम को चुनने में पक्षपात हुआ है. छात्रा ने अपना नाम सेलेक्ट करवाने में जज को मिला लिया था. इस वजह से उसका नाम विजेता की लिस्ट से हटा दिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button