
New Delhi : 2007 के मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में अदालत द्वारा सभी आरोपियों को बरी किये जाने के बाद जहां देश भर चर्चा गर्म रही, वहीं बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर लेकर सियासी गर्माहट भी पैदा कर दी. लेकिन इस बीच मशहूर फिल्म गीतकार जावेद अख्तर ने एनआईए को निशाने पर लिया. उन्होंने व्यंग्य भरे अंदाज में कहा कि अब उसके पास अंतरधार्मिक शादियों की जांच करने का पूरा समय होगा. हालांकि जावेद अख्तर के इस कॉमेंट के बाद बीजेपी ने भी उनपर पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि काश आपके अंदर कांग्रेस के ‘हिंदू आतंकवाद‘ की भी आलोचना करने की ईमानदारी होती.
इसे भी देखें- 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ नहीं होगी मोदी सरकार की सत्ता में वापसी: अमेरिकी कंपनी का दावा
अब इंटरकास्ट मैरेज की जांच के लिए बचेगा एनआईए का वक्त : जावेद अख्तर
गौरतलब है कि एनआईए कोर्ट ने सबूतों के अभाव में असीमानंद समेत मामले के अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है, जिसको लेकर विपक्ष ने एनआईए पर लचर जांच और ठीक से पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया है. इसी संदर्भ में जावेद अख्तर की टिप्पणी भी सामने आई है. जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘मिशन पूरा हुआ! मक्का मस्जिद केस में भव्य सफलता के लिए एनआईए को मेरी बधाई. अब उनके पास अंतरधार्मिक शादियों की जांच करने का समय होगा‘ जावेद अख्तर का बयान केरल के चर्चित लव जेहाद मामले से भी संबंधित है, जिसकी जांच एनआईए कर रही है. जावेद के ट्वीट के बाद बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने भी उनपर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी ही ईमानदारी काश आपने कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों के लिए भी दिखाई होती.
इसे भी देखें- गूगल-स्मार्ट कार्ड कंपनियां बना रही लॉबी, नहीं चाहती सफल हो आधार: UIDAI का दावा
काश कांग्रेस के ‘हिंदू आतंकवाद’ पर भी बोलने की ईमानदारी दिखाई होती : बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में जावेद अख्तर पर तंज कसते हुए लिखा है कि फिल्मों में आपने जैसी फिक्शनल स्क्रिप्ट लिखी उसी से राहुल गांधी प्रेरणा ले रहे है. या कथित तौर पर आपके ही आइडिया ‘मौत का सौदागर‘ की तरह ही हिंदू टेरर भी आपके ही दिमाग की उपज है. उम्मीद की जा रही है कि जावेद पर बीजेपी के पलटवार के बाद अन्य विरोधी दलों की ओर से भी इस मामले पर अब टीका टिप्पणी का एक दौर चल पड़ेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




