Uncategorized

AMITY में की गई सिनेरोमा फिल्म सोसाइटी की स्थापना

Ranchi : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने सिनेरोमा फिल्म सोसाइटी की स्थापना 17 अप्रैल को की. इसका उददेश्य प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए एक मंच प्रदान करना और आम लोगों के मुददे हल करना है. एमिटी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो डॉ रमन कुमार झा ने कार्य्रकम की शुरुआत दीप जलाकर की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बीजू टोप्पो व मेघनाथ भट्टाचार्य थे.

सिनेमा को समझा जाता है गलत: बीजू टोप्पो

इस अवसर पर श्री टोप्पो ने कहा कि कैमरा एक मशीन है जो मुझे मजबूत करता है और मेरी क्षमताओं का बढाता है. बता दें कि श्री टोप्पो और मेघनाथ काफी समय से लोगों के मुददों पर फिल्म बनाते रहे हैं. इस क्रम में मेघनाथ ने इस तथ्य पर बला दिया कि आज के समय में सिनेमा को सबसे गलत समझा जा रहा है. कहा कि जो छात्र सिनेमा की पढाई करते हैं, वे सिनेमा के डॉक्टर बन जाते हैं. जिस तरह डॉक्टर हमारे शरीर से बीमारी को काट छांट कर भगा देता है,  उसी तरह सिनेमा के छात्र समाज की बीमारियों को सिनेमा के माध्यम से भगा देते हैं.

सिनेमा मोहमाया और वास्तविकता के बीच फंस चुका है: मेघनाथ

मेघनाथ ने कहा कि आज के दौर में सिनेमा मोहमाया और वास्तविकता के बीच फंस चुका है. निदेशक प्रो डॉ अजीत कुमार पांडेय ने वेदों का उल्लेख करते हुए उसके साथ सिनेमा को जोडा. साथ ही कायर्क्रम में गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में प्रसिदध फिल्मकार विटोरियो डी सिका द्वारा निर्देशित पुरस्कार विजेता फिल्म द बाइ साइकिल थीफ का प्रदर्शन किया गया. बता दें कि इस फिल्म को 1949 में ऑस्कर के लिए चुना गया था. यह फिल्म ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो नौकरी की तलाश में दुनिया की जददोजहद से जूझता है. कार्यक्रम के तहत फिल्म निर्माण की कला व फिल्मों पर चर्चा की गयी. छात्रों के प्रयास का प्रतिफल यह कायर्क्रम सफल रहा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button