Uncategorized

21 अपैल को चीन जाएंगी सुषमा स्वराज, एससीओ में विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगी शरीक

Beijing: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने इस हफ्ते चीन जाएंगी. इस दौरान वह चीन के अपने समकक्ष वांग यी से भी मुलाकात करेंगी. आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सुषमा 21 अप्रैल को चीन पहुंचेंगी. 22 अप्रैल को उनकी वांग से मुलाकात करने की उम्मीद है. एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में वह 24 अप्रैल को शामिल होंगी. वांग विदेश मंत्री के साथ-साथ स्टेट काउंसलर भी हैं. पिछले महीने वांग के स्टेट काउंसलर बनने के बाद सुषमा की उनसे यह पहली मुलाकात होगी.

रक्षा मंत्री भी एससीओ में होंगी शामिल

सुषमा और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का चीन दौरा लगभग एक ही वक्त पड़ रहा है. सीतारमण 24 अप्रैल को एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने वाली हैं. आठ सदस्यीय समूह के जून में होने वाले सम्मेलन से पहले एससीओ की ये बैठकें हो रही हैं. भारत और पाकिस्तान इस समूह के नए सदस्य बने हैं. जून में चीन के शहर क्विंगदाओ में होने वाले एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है. एससीओ बैठकों में 24 अप्रैल को पाकिस्तान के विदेश और रक्षा मंत्री शामिल हो सकते हैं. एससीओ में चीन, कजाख्स्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजीकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड और बिहार में मनरेगा की सबसे कम मजदूरी, काम नहीं करना चाहते मजदूर

गौरतलब है कि सुषमा और सीतारमण का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा हैं जब भारत और चीन पिछले साल के डोकलाम गतिरोध के कारण उपजे तनाव को दूर करने के लिए उच्च स्तर पर बातचीत कर रहे हैं. बीते 13 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मामलों के आयोग के निदेशक यांग जीची से शंघाई में मुलाकात की थी. उनके बीच संबंधों को सुधारने की दिशा में गहराई से बातचीत हुई थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button