
Mumbai : महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत गुरुवार को हुई. मुंबई, पुणे और सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ.
इसे भी पढ़ें- SC/ST संशोधन एक्ट आदेश की समीक्षा वाली याचिका को SC की तीन जजों की बेंच को भेजा गया
कहां कितने लोगों की हुई मौत
उन्होंने बताया कि अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गयी.
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत अमरावती में और तीन लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई. नासिक, सिंधुदुर्ग और सतारा में दो-दो लोगों की मौत और ठाणे, धुले और बुलढाना, अकोला और भंडारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.
वहीं नासिक के सोमेश्वर जलप्रपात के निकट डूब रहे तीन लोगों को जीवनरक्षक और अग्निशमन कर्मियों ने बचाया.
इसे भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे चिन्मयानंद पर क्या यूपी पुलिस है मेहरबान, प्रियंका गांधी ने उठाये सवाल
भोपाल में भी 11 लोगों की हुई मौत
मध्य प्रदेश के भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. राजधानी में गणपति विसर्जन के दौरान एक नाव पलट गयी.
Madhya Pradesh: 11 bodies recovered at Khatlapura Ghat in Bhopal after the boat they were in, capsized this morning. Search operation is underway. More details awaited. pic.twitter.com/mEMSJdzhE9
— ANI (@ANI) September 13, 2019
इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग लापता हो गये है. जिनकी तलाश जारी है. नाव पलटने की ये घटना भोपाल की मशहूर छोटी झील के खाटलापुरा घाट पर नाव पलटने से हुआ.
बताया जा रहा है कि खाटलापुरा घाट के पास सुबह साढ़े चार बजे यह घटना हुई. हादसे में मारे गए लोग पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे. मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है.




