Uncategorized

Google पर सनी लियोनी बनीं ‘एंटरटेनर ऑफ द ईयर’

Mumbai: Google ने साल 2017 के अपने टॉप ट्रेंड जारी कर दिए हैं. एक बार फिर गूगल पर सनी लियोन का जलवा कायम है. वे भारत के टॉप एंटरटेनर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर रही हैं और उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि इंटरनेट पर उनसे पार पाना बहुत मुश्किल है. पोर्न स्टार से बॉलीवुड तक का उनके सफर ने उन्हें लोकप्रियता के चरम पर पहुंचा दिया है. वैसे भी उनके आइटम सॉन्ग भी उन्हें सुर्खियों में लाने का काम करते हैं. वैसे भी उन्होंने इस साल एक बच्ची को भी गोद लिया था, जो काफी सुर्खियों में रहा था. 

बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान दूसरे स्थान पर  

दूसरे स्थान पर बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट और कंट्रोवर्सी क्वीन अर्शी खान ने जगह बनाई है. अर्शी खान बिग बॉस में अपनी सफल पारी की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं, और उनका बोल्ड अंदाज हर किसी को पसंद भी आ रहा है. वे घर में बिंदास नजर रही हैं. यही नहीं, बिग बॉस-11 में नजर आ चुकीं हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कायम हैं. हालांकि उनकी बिग बॉस में पारी अच्छी नहीं रही, लेकिन वे अपनी लोकप्रियता की वजह से चर्चा में जरूर रहीं. 

यह भी पढ़ें: Elle Magazine की कवर पर दिखीं आलिया भट्ट, लुक देखकर आप भी कहेंगे WOW

एक्ट्रेस दिशा पाटनी पांचवे स्थान पर

चौथे स्थान पर यूट्यूब सनसनी विद्या वॉक्स हैं, पांचवे स्थान पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बाजी मारी है. दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दोस्ती और बोल्ड फोटोशूट की वजह से खूब हिट रहीं. उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खूब धमाल मचाकर रखा. उनके अलावा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, बिग बॉस कंटेस्टेंट बंदगी कालरा, जहीन खान की पत्नी सागरिक घाटगे और बाहुबली स्टार राणा डग्गुबत्ती के नाम भी शामिल हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button