Uncategorized

कई जिलों में छिटपुट घटनाओं के साथ झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न हो गया. हालांकि इस दौरान राज्य के कई जिलों में छिटपुट घटनाएं सामने आयीं, लेकिन कुल मिलाकर माहौल शांतिपूर्ण रहा. कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीनों में खराबी के कारण मतदान देर से हुआ, जिसकी वजह से कई पोलिंग बूथों पर हंगामा और शोरशराबा भी हुआ. रांची के कर्बला चौक में दोपहर वोटिंग के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा. वही जगरनाथपुर स्थित एक मतदान केंद्र पर दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. दोनों गुटों ने लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ अंजली यादव ने मोर्चा संभाला और शांति बहाल की.

इसे भी देखें- झामुमो का दावा : रांची नगर निगम से भाजपा हो जायेगी साफ, सरकार पर प्रशासन और आयोग के दुरुपयोग का लगाया आरोप

हंगामा और झड़प की घटनाओं पर प्रशासन ने तुरंत कसी नकेल

वहीं, हजारीबाग के किसान वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया. तनाव को देखते हुए पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में भी लिया. इधर, गुमला जिले में भी मतदान केंद्र पर दो गुटों में झड़प हो गयी. एसएस उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 15 के भाग-2 पर दो गुटों के बीच बहस हुई,  जिसने बाद बहस ने झड़प का रूप ले लिया. प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत किया गया. कुल मिलाकर कहें तो झड़प और हंगामे की कई घटनाओं के बीच कहीं से किसी भारी हिंसा या खूनखराबे की खबर नहीं आई. वहीं चुनाव आयोग और विभिन्न जिलों के प्रशासन ने भी मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की बात से इन्कार करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण बताया.

इसे भी देखें- राज्य के 65.15 फीसदी लोगों ने निकाय चुनाव में किया अपने मतों का इस्तेमाल, रांची में 49.3 फीसदी वोटिंग

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button