Uncategorized

नगर निकाय चुनाव: अव्यवस्था का माहौल, कई बूथों की ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत

Ranchi: नगर निकाय चुनाव के लिये लोग सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार लगाये खड़े हैं. लेकिन कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी भी देखने को मिली है.  जिससे वोटरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वार्ड 45 के बूथ नंबर 15 पर ईवीएम में गड़बड़ी हुई और मेयर और डिप्टी मेयर का वोट वोटिंग मशीन नहीं ले पा रही थी.

वहीं वार्ड नंबर 24 के लिये लाला लाजपत स्कूल में बनाये गये बूथ पर करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक ईवीएम काम नहीं कर रहा था, जिससे लोगों को काफी देर तक परेशानी हुई.

इधर बीजेपी से  मेयर प्रत्याशी आशा लकड़ा ने वार्ड नंबर 10 के बूथ संख्या 1 लालपुर स्थित वर्धमान कंपाउंड पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

वार्ड 9 बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में ईवीएम खराब होने से बूथ में  वोटर्स आपे से बाहर हो गये. और आक्रोशित लोगों ने ताला बंद  कर दी.

वही उर्दू स्कूल में बनाये गये वार्ड नंबर 18 के बूथ नंबर 6 पर भी 2 घंटे से ईवीएम में खराबी चल रही है. वोटर्स की लाइन लगी है और मशीन को ठीक किया जा रहा है.  

 जबकि वार्ड 44 के डोरंडा कॉलेज के बूथ नंबर 6 पर ईवीम का बटन काम नहीं कर रहा है, इधर बूथ पर वोटरों की लंबी लाइन लगी है.

वार्ड 5 के मदरसा बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है. सुबह के 9 बजे तक वहीं  16 प्रतिशत तक मतदान की खबर है. अभी तक कुल 101 वोट पड़े हैं और मतदान केंद्र में कुल 631 मत हैं.

इधर वार्ड नंबर 23 के बूथ नबंर 18 में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button