DhanbadJharkhand

धनबाद : ऑटो खरीदने के लिए पिता से मांगे पैसे, कुछ दिन रुकने को कहा तो लगा ली फांसी

Dhanbad : धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के लाल बाजार में रविवार देर रात युवक चंदन साव ने छत की कड़ी में फंदे से लटक कर जान दे दी.

परिजनों के मुताबिक चंदन अपने पिता के साथ मुंबई में काम करता था. इन दिनों वह अपने पिता के साथ बहन के घर आया हुआ था. इस दौरान वह ऑटो खरीदने की मांग करने लगा ताकि धनबाद में ही उसे चला सके.

पिता ने पैसे देने में असमर्थता जतायी और कुछ दिनों की मोहलत मांगी. चंदन इसी बात से दुखी था. इसके बाद रात में उसने कमरे में खुद को बंद कर लिया और छत की कड़ी में फंदा लगाकर फांसी लगा ली.

इसे भी पढ़ें : बेरमो : बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या, पत्नी समेत हिरासत में

सूचना मिलने पर झरिया पुलिस लाल बाजार उसके घर गयी और यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद पीएमसीएस भेज दिया गया.

बताया जाता है कि चंदन और उसके पिता को रात ही मुंबई वापस लौटना था. इसके लिए उन लोगों ने टिकट भी करवा रखा था.

इसे भी पढ़ें : फुल फर्निश्ड बोकारो डीसी आवास में छह महीने में खर्च कर दिये गये करीब 2 करोड़, अब टेंडर करके भुगतान की कोशिश

Related Articles

Back to top button