Fashion/Film/T.VJharkhandRanchi

झारखंड में बननेवाली फिल्म मदरसा का मुहूर्त, कांके के दो गांवों में की गयी शूटिंग  

Ranchi: मदरसा फिल्म के मुहूर्त का उद्घाटन शिड्यूल्ड कास्ट कमीशन के चेयरमैन शिवधारी राम और राजीव सिंह के हाथों किया गया. फिल्म के निर्देशक एस इराज और प्रोड्यूसर निशान हैं. इस मौके पर अभिनेता शुभम और आर्ट डायरेक्टर भास्कर भी मौजूद थे. मुहूर्त के बाद फिल्म की शूटिंग कांके में की गयी. फिल्म आरंभ पिक्चर के बैनर तले बन रही है. फिल्म की टीम ने बताया कि इसकी शूटिंग रांची और रामगढ़ जिले के विभिन्न लोकेश पर होगी. इसके लिए झारखंड फिल्म विकास निगम की ओर से अनुमति मिल गयी है.

इसे भी पढ़ेंः पूर्व  वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत बिगड़ी,   एम्स में  चेकअप के लिए भर्ती कराया गया

सितंबर माह तक होगी शूटिंग

रांची और रामगढ़ जिले में अगले माह तक शूटिंग की जायेगी. निगम की ओर से इन जिलों में अधिकतम डेढ़ साल के लिए शूटिंग की अनुमति दी गयी है. टीम ने बताया कि इस दौरान फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जायेगी. इसमें झारखंड के भी कई कलाकारों के हिस्सा लेने की सूचना है. पहले चरण में फिल्म की शूटिंग कांके के कुर्सीद और होसिर गांव में की गयी.

इसे भी पढ़ेंः NEWS WING IMPACT: धनबाद में ट्रेंच कटिंग कर रास्ता रोकने के मामले में सात के खिलाफ FIR

Related Articles

Back to top button